
Gold Silver Rates Today : कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोने और चांदी दोनों की रिटेल कीमतों में आज गिरावट देखने को मिल रही है। आज दिल्ली में 24 कैरेट वाला सोना प्रति 10 ग्राम ₹90 गिरा है तो वहीं दिल्ली में प्रति किलोग्राम चांदी का भाव ₹1,000 कम हुआ है।
अगर वायदा कारोबार की बात करें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दोपहर 12:45 बजे तक सोने का 3 अक्टूबर 2025 का फ्यूचर ट्रेड 0.12% या 129 रुपये गिरकर 107599 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
वहीं 5 दिसंबर वाला चांदी का वायदा कारोबार आज 0.16% या 203 रुपये की तेजी के साथ 124900 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रहा था।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक आज 24 कैरेट 1 ग्राम सोने की कीमत 10731 रुपये है तो वहीं 22 कैरेट 1 ग्राम सोने का भाव 9830 रुपये है।
आपके शहर में क्या है सोने और चांदी का आज ताजा भाव?






