Hero Vida VX2 Go vs TVS iQube vs Ola S1 Z: ₹1 लाख से कम की कीमत में कौन है अच्छा ईवी स्कूटर?

AhmadJunaidBlogJuly 9, 2025359 Views


EV Scooters under 1 Lakh Rupees:  भारत में एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट अब पहले से कहीं ज्यादा ऑप्शन आ चुके हैं। कंपनियों द्वारा नए लॉन्च के बाद इस सेगमेंट में हलचल और तेज हो गई है। Hero MotoCorp ने हाल ही में अपने नए Vida VX2 Go को लॉन्च कर एंट्री लेवल रेस में Ola और TVS जैसी कंपनियों को सीधी चुनौती दी है। अब सवाल उठता है कि ₹60,000 से ₹1 लाख के बीच मिलने वाले इन स्कूटरों में कौन-सा मॉडल आपको शहर में चलाने के लिए सबसे बेहतर रहेगा। चलिए तुलना करते हैं। 

सम्बंधित ख़बरें

Hero Vida VX2 Go

Vida VX2 Go की एक्स-शोरूम कीमत ₹99,490 है, जिसमें बैटरी शामिल है। लेकिन Hero का Battery-as-a-Service (BaaS) मॉडल इस स्कूटर को सिर्फ ₹59,490 में उपलब्ध कराता है। अलग से बैटरी किराए पर लेनी होती है। इसमें 2.2kWh की बैटरी है जो IDC रेंज में 92 किमी चलती है और इसकी टॉप स्पीड 70 किमी/घंटा है। 580W चार्जर से 0-80% चार्जिंग में 2 घंटे 41 मिनट लगते हैं, जबकि फास्ट चार्जिंग से यही काम सिर्फ 1 घंटे में हो जाता है।

TVS iQube

TVS का iQube ₹94,434 (एक्स-शोरूम) में आता है। इसमें भी 2.2kWh की बैटरी है, लेकिन रेंज 94 किमी है और टॉप स्पीड 75 किमी/घंटा। इसकी चार्जिंग टाइम Vida के लगभग बराबर है। यह 2 घंटे 45 मिनट में 80% चार्ज होता है। iQube में 5.9 hp पावर और 33 Nm टॉर्क मिलता है, जिससे यह थोड़ा ज्यादा रिफाइंड राइड अनुभव देता है।

Ola S1 Z

Ola का S1 Z सबसे किफायती विकल्प है, जिसकी कीमत ₹59,999 है। इसमें 1.5kWh की बैटरी दी गई है, जो 75 किमी की IDC रेंज देती है। दूसरी बैटरी जोड़कर रेंज 146 किमी तक बढ़ाई जा सकती है। यह मॉडल हटाने योग्य बैटरियों के साथ आता है, जिससे शहर में चार्जिंग और उपयोग में आसानी होती है। S1 Z का Z+ वैरिएंट ₹64,999 में मिलता है और हल्के कमर्शियल उपयोग के लिए भी सही है।

अगर कम कीमत में एक भरोसेमंद ब्रांड चाहिए, तो Hero Vida VX2 Go का BaaS मॉडल एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। TVS iQube पावर और परफॉर्मेंस में थोड़ा आगे है, जबकि Ola S1 Z बजट में आने वाला अच्छा विकल्प है।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...