FIFA World Cup 2026: चाह कर भी सस्ते में नहीं देख पाएंगे FIFA World Cup! कंपनी कर रही है यूजर्स को महंगे प्लान लेने पर मजबूर

AhmadJunaidBlogJune 13, 2026364 Views


FIFA World Cup 2026: फुटबॉल प्रेमियों के लिए FIFA World Cup 2026 का रोमांच शुरू हो चुका है। लेकिन भारत में टूर्नामेंट देखने की तैयारी कर रहे फैंस के लिए एक जरूरी खबर है। अगर आप FIFA World Cup 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग मोबाइल, टीवी या अपने लैपटॉप पर देखना चाहते हैं, तो आपको कम से कम 3 महीने का सब्सक्रिप्शन लेना होगा। सिर्फ एक महीने का प्लान लेकर टूर्नामेंट नहीं देखा जा सकेगा।

भारत में FIFA World Cup 2026 की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग Zee5 पर उपलब्ध है। हालांकि, प्लेटफॉर्म ने वर्ल्ड कप को अपने मंथली प्लान में शामिल नहीं किया है। ऐसे में दर्शकों को 3 महीने या सालाना प्लान में से किसी एक को चुनना होगा।

कंपनी महंगे प्लान लेने पर कर रही मजबूर

अगर आपको फीफा वर्ल्ड कप के लाइव मैच देखने हैं तो आपको अपनी जेब से कम से कम 799 रुपये खर्च करने होंगे। दरअसल भारत में फीफा वर्ल्ड कैप मैच के डिजिटल और टीवी राइट्स Zee के पास है। इसलिए डिजिटली देखने के लिए आपको Zee5 का सब्सक्रिप्शन लेना होगा।

  • 3 महीने का सब्सक्रिप्शन प्लान – 799 रुपये (1 डिवाइस)
  • 1 साल का सब्सक्रिप्शन प्लान – 1699 रुपये (2 डिवाइस)
Zee5 की वेबसाइट से लिया गया स्क्रीनशॉट

बता दें कि कंपनी के पास के पास 3 महीने के लिए 399 रुपये वाला प्लान भी है लेकिन कंपनी ने उसमें साफ-साफ लिखा है कि इस प्लान से आप फीफा के मैच नहीं देख सकेंगे। यानी अगर किसी यूजर को फीफा वर्ल्ड कप मैच देखना है तो उसे कम से कम 799 रुपये खर्च करने ही होंगे। 

कई यूजर्स को आई तकनीकी दिक्कतें

टूर्नामेंट की शुरुआत के साथ ही कई भारतीय फुटबॉल फैंस ने लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी समस्याओं की शिकायत की है। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने बताया कि उन्हें बफरिंग, लॉगिन एरर और सर्वर से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

इसके अलावा कई लोगों ने 4K स्ट्रीमिंग की सुविधा न मिलने पर भी नाराजगी जताई। Zee5 के 3 महीने वाले प्लान में साफ तौर पर लिखा गया है कि स्पोर्ट्स कंटेंट 4K क्वालिटी में उपलब्ध नहीं होगा।

सबसे बड़ी बात यह है कि FIFA World Cup 2026 देखने के लिए कोई छोटा या सस्ता मंथली ऑप्शन  Zee 5 पर मौजूद नहीं है। ऐसे में सिर्फ टूर्नामेंट का आनंद लेने वाले फैंस को भी 3 महीने या सालभर का सब्सक्रिप्शन लेना होगा।

भारत में यह है फीफा मैच की टाइमिंग 

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मेजबान देश अमेरिका, कनाडा, मैक्सिको और भारत के बीच टाइम जोन में 10-12 घंटे का अंतर है। इस कारण भारत में अटलांटा के मैच रात 9:30, डालास और ह्यूस्टन के मैच रात 10:30, सैन फ्रांसिस्को, वैंकूवर और मोंटेरे के मैच सुबह 9:30 बजे देखे जाएंगे। टूर्नामेंट के दोनों सेमीफाइनल और फाइनल रात 12:30 बजे  खेले जाएंगे।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...