मार्केट क्रैश में छिपा है कमाई का मौका! एक्सपर्ट ने बताए ये खास म्यूचुअल फंड्स

AhmadJunaidBlogJune 8, 2026362 Views


ईरान-इजरायल युद्ध के कारण बने मौजूदा तनावपूर्ण माहौल में निवेशकों के बीच ‘कंट्रैरियन इन्वेस्टिंग’ यानी विपरीत निवेश का चलन तेजी से बढ़ रहा है। बाजार में जब हालात खराब दिखते हैं, तो बहुत से लोग घबराकर बाहर निकल जाते हैं, लेकिन इसी समय मुनाफा कमाने के सबसे बेहतर अवसर भी बनता है।

कंट्रैरियन निवेशक इसी भीड़ से अलग सोचते हैं। जब किसी मजबूत कंपनी के शेयर की कीमत खराब स्थितियों के कारण गिरती है, तो ये निवेशक इसे खरीदने का सही मौका मानते हैं। 

लार्ज और मिडकैप कंपनियों वाले म्यूचुअल फंड में मौका

ऑप्टिमा मनी के संस्थापक पंकज माथपाल का मानना है कि निवेश के लिए अभी का स्तर काफी आकर्षक है। उनका सुझाव है कि निवेशकों को लार्ज और मिडकैप कंपनियों वाले म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना चाहिए। जो निवेशक बाजार में तेजी के दौरान मौका चूक गए थे, उनके लिए बाजार में प्रवेश करने का यह सबसे सही समय हो सकता है।

जानकारों का तर्क है कि हालिया गिरावट ने भारतीय बाजार के महंगे वैल्यूएशन को काफी हद तक कम कर दिया है, जिससे अब शेयर उचित और आरामदायक स्तर पर उपलब्ध हैं। एक आम निवेशक के लिए सीधे शेयर चुनने के बजाय म्यूचुअल फंड का रास्ता ज्यादा सुरक्षित है, क्योंकि अनुभवी फंड मैनेजर अस्थिर बाजार की जटिलताओं को बेहतर तरीके से संभाल सकते हैं।

एक्सपर्ट ने कहा कि आने वाले महीनों में मैन्युफैक्चरिंग, बिजली, इंफ्रास्ट्रक्चर, हेल्थ केयर और डिजिटल सर्विसेज जैसे कई क्षेत्रों में विस्तार होगा, जिसका सीधा फायदा लार्ज और मिडकैप शेयरों को मिलेगा। इन कंपनियों का प्रदर्शन आने वाले समय में आर्थिक गतिविधियों के बढ़ने से और बेहतर हो सकता है।

लार्ज और मिडकैप म्यूचुअल फंड्स ने पिछले कुछ वर्षों में निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है। निप्पॉन इंडिया विजन लार्ज एंड मिडकैप फंड ने तीन सालों में करीब 17.91% का वार्षिक रिटर्न दिया है।

इसके अलावा आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल, बंधन और इन्वेस्को जैसे फंड्स ने भी तीन सालों में 14% से 16% के बीच रिटर्न दर्ज किया है।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...