रडार पर ₹40 से कम वाला ये शेयर! क्रेडिट रेटिंग से जुड़ी इस जानकारी के बाद शेयर में हलचल- डिटेल्स

AhmadJunaidBlogJune 8, 2026360 Views


लॉजिस्टिक्स सर्विस देने वाली स्मॉल कैप कंपनी, टाइगर लॉजिस्टिक्स (इंडिया) लिमिटेड (Tiger Logistics (India) Ltd)) का शेयर आज निवेशकों के रडार पर है। दरअसल कंपनी ने बीते शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद क्रेडिट रेटिंग के बारे में जानकारी दी है। फिलहाल कंपनी का मार्केट कैप 362.11 करोड़ रुपये है।

कंपनी ने अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि टाइगर लॉजिस्टिक्स (इंडिया) लिमिटेड की बैंक सुविधाओं (₹45 करोड़) के लिए इंफोमेरिक्स वैल्यूएशन एंड रेटिंग लिमिटेड ने लॉन्ग टर्म क्रेडिट रेटिंग IVR A- और शॉर्ट टर्म रेटिंग IVR A2+ को बरकरार रखा है।

हालांकि कंपनी ने यह भी बताया कि ग्लोबल बिजनेस में व्यवधान, मुनाफे पर दबाव और वर्किंग कैपिटल से जुड़ी चुनौतियों को देखते हुए रेटिंग आउटलुक को ‘नेगेटिव’ कर दिया गया है।

फाइलिंग में मिली जानकारी के मुताबिक वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी के कंटेनर वॉल्यूम में 34.5% की ग्रोथ हुई और यह 68,858 TEUs से बढ़कर 92,614 TEUs हो गया। वहीं, कुल परिचालन आय 6.8% बढ़कर ₹573 करोड़ पहुंच गई। भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में उतार-चढ़ाव के बावजूद कंपनी ने अपने कारोबार का विस्तार किया, बाजार में मौजूदगी मजबूत की और संतुलित वित्तीय स्थिति बनाए रखी। 

टाइगर लॉजिस्टिक्स (इंडिया) लिमिटेड के चेयरमैन और सीएमडी हरप्रीत सिंह मल्होत्रा ने कहा कि कंपनी की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग का बरकरार रहना उसके मजबूत बिजनेस मॉडल, परिचालन क्षमता और ग्राहकों के साथ लंबे समय से बने भरोसेमंद संबंधों को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि वैश्विक व्यापार माहौल में चुनौतियों के बावजूद कंपनी ने माल ढुलाई (कार्गो) की मात्रा में अच्छी वृद्धि दर्ज की है और कई प्रमुख उद्योगों में अपनी मौजूदगी मजबूत की है।

Tiger Logistics Share Price

सुबह 10:43 बजे तक कंपनी का शेयर बीएसई पर 1.81% या 0.63 रुपये टूटकर 34.25 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 1.77 % या 0.61 रुपये गिरकर 33.85 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...