क्या 10 साल की SIP आपको सच में बना देगी अमीर? निवेश करने से पहले जान लें ये सच्चाई

AhmadJunaidBlogJune 1, 2026359 Views


‘हर महीने ₹5,000 की SIP शुरू करें और बन जाएं करोड़पति…’ सोशल मीडिया पर ऐसे दावे अब आम हो चुके हैं। फाइनेंशियल इन्फ्लुएंसर्स से लेकर दोस्तों तक, लगभग हर कोई SIP को भविष्य की सबसे सुरक्षित दौड़ बता रहा है। लेकिन सवाल यह है कि क्या सिर्फ 10 साल तक SIP चलाने भर से कोई अमीर बन सकता है?

इस सवाल का जवाब खोजने के लिए इंडिया टुडे ने कई एक्सपर्ट से बात की जहां यह पाया गया कि SIP कोई जादुई फार्मूला नहीं है, लेकिन यह लंबे समय में दौलत बनाने का मजबूत जरिया जरूर बन सकता है।

10 साल की SIP गारंटी नहीं देती

इंडिया टुडे के रिपोर्ट के मुताबिक BankBazaar के CEO अधिल शेट्टी ने कहा कि 10 साल तक इक्विटी SIP में बने रहने से पॉजिटिव रिटर्न की संभावना काफी बढ़ जाती है, लेकिन इसे गारंटी नहीं माना जा सकता।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: Apple, Microsoft, NVIDIA जैसी अमेरिकी टेक कंपनियों में एक्सपोजर देने वाला फंड! भारतीय निवेशक कैसे करें निवेश?

उनके मुताबिक शेयर बाजार हमेशा इकोनॉमिक साइकल, ग्लोबल घटनाओं और निवेशकों की भावनाओं से प्रभावित होता है। SIP की सबसे बड़ी ताकत ‘रुपी कॉस्ट एवरेजिंग’ है। यानी बाजार गिरने पर ज्यादा यूनिट्स खरीदना और महंगे बाजार में कम यूनिट्स लेना।

बाजार गिरना हमेशा बुरी खबर नहीं

एक्सपर्ट्स का कहना है कि बाजार में गिरावट SIP निवेशकों के लिए कई बार फायदे का सौदा बन जाती है। क्योंकि गिरावट के दौरान निवेश जारी रहने से कम कीमत पर ज्यादा यूनिट्स जमा होती हैं।

Airpay Money के CEO कुमार बिनीत ने कहा कि मार्केट करेक्शन कुछ समय के लिए पोर्टफोलियो पर असर डालते हैं, लेकिन SIP लंबी अवधि में इसी उतार-चढ़ाव का फायदा देती है।

हालांकि सबसे बड़ा खतरा बाजार नहीं, बल्कि निवेशकों का व्यवहार होता है। कई लोग गिरावट में SIP बंद कर देते हैं या पैसा निकाल लेते हैं, जिससे लंबे समय का फायदा खत्म हो जाता है।

सही फंड चुनना भी बेहद जरूरी

एक्सपर्ट ने यह भी कहा कि हर म्यूचुअल फंड अच्छा प्रदर्शन नहीं करता। खराब फंड चुनने से पूरे रिटर्न को प्रभावित कर सकता है।

Sahaj Money के फाउंडर और सेबी रजिस्टर्ड एनालिस्ट अभिषेक कुमार ने कहा कि 10 साल का लंबा निवेश जोखिम कम जरूर करता है, लेकिन इक्विटी फंड हमेशा मार्केट-लिंक्ड रहते हैं। इसलिए नुकसान की संभावना पूरी तरह खत्म नहीं होती।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: इंफ्रास्ट्रक्चर और एनर्जी की बढ़ती मांग का फायदा! क्या कमोडिटी फंड्स में निवेश करने का ये है सही समय?

Agnam Advisors के फाउंडर प्रशांत मिश्रा ने कहा कि 10 साल की SIP मुनाफे की गारंटी नहीं देती। यह सिर्फ कंपाउंडिंग को काम करने का समय देती है। अंतिम परिणाम फंड की गुणवत्ता, अनुशासन और निवेशक के व्यवहार पर निर्भर करता है।

यानी SIP से अमीर बनने का रास्ता सिर्फ निवेश शुरू करने से नहीं, बल्कि मुश्किल समय में भी निवेश जारी रखने से बनता है।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...