
एनएसई पर लिस्ट 696.80 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली स्मॉल कैप कंपनी, सार टेलीवेंचर लिमिटेड (SAR Televenture Limited) ने अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि H2 FY26 और पूरे FY26 में कंपनी ने मजबूत ग्रोथ दर्ज की है।
दूसरी छमाही में कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 35% बढ़कर 280.35 करोड़ रुपये हो गया, जबकि EBITDA भी 35% बढ़कर 50.74 करोड़ रुपये पहुंच गया। EBITDA मार्जिन मामूली बढ़कर 18.10% रहा। वहीं नेट प्रॉफिट 55% बढ़कर 36.22 करोड़ रुपये और EPS 23% बढ़कर 7.39 रुपये हो गया।
पूरे वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का रेवेन्यू 49% बढ़कर 522.11 करोड़ रुपये पहुंच गया। EBITDA 62% बढ़कर 99.75 करोड़ रुपये रहा, जबकि EBITDA मार्जिन बढ़कर 19.10% हो गया। कंपनी का नेट प्रॉफिट 55% बढ़कर 72.49 करोड़ रुपये और EPS 13.26% बढ़कर 14.78 रुपये प्रति शेयर दर्ज किया गया।
कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर पंकज नागपाल ने कंपनी के प्रदर्शन पर कहा कि FY26 कंपनी के लिए मजबूत वित्तीय और ऑपरेशनल ग्रोथ वाला साल रहा। उन्होंने बताया कि H2 और पूरे FY26 में कंपनी ने टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर और ब्रॉडबैंड विस्तार रणनीति को सफलतापूर्वक लागू किया, जिसकी वजह से ऑपरेशंस से रेवेन्यू 49% बढ़कर 522.11 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं EBITDA 62% बढ़कर 99.75 करोड़ रुपये रहा और EBITDA मार्जिन सुधरकर 19.10% हो गया। कंपनी का नेट प्रॉफिट 55% बढ़कर 72.49 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।
उन्होंने कहा कि यह ग्रोथ मुख्य रूप से 4G/5G टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर बिजनेस में तेजी, FTTH होम पासेस के विस्तार और प्रमुख बाजारों में प्रोजेक्ट्स के बेहतर निष्पादन की वजह से आई। कंपनी ने इस दौरान अपने टेलीकॉम टावर पोर्टफोलियो और फाइबर इंफ्रास्ट्रक्चर क्षमताओं को भी मजबूत किया। साथ ही अधिग्रहण और नई साझेदारियों के जरिए पूरे भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ाई है।
पंकज नागपाल के मुताबिक, भारत में तेजी से बढ़ रहे डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और 5G रोलआउट से कंपनी को आगे भी बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि बढ़ती टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर, ब्रॉडबैंड और एंटरप्राइज कनेक्टिविटी की मांग को देखते हुए कंपनी आगे भी स्केलेबल ग्रोथ, बेहतर ऑपरेशनल एफिशिएंसी और निवेशकों के लिए लॉन्ग टर्म वैल्यू क्रिएशन पर फोकस बनाए रखेगी।
SAR Televenture Share Price
कंपनी का शेयर दोपहर 2:42 बजे तक एनएसई पर 1.17% या 1.65 रुपये गिरकर 138.95 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।






