
How to close Instagram Instants: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम ने इसी हफ्ते करोड़ों यूजर्स के लिए ‘Instants’ नाम का एक नया फीचर पेश किया है। कंपनी ने इसे बिना किसी बनावट के रीयल-टाइम पलों को तुरंत शेयर करने वाले टूल के रूप में प्रमोट किया है। इसके तहत शेयर की गई तस्वीरें सिर्फ एक बार देखी जा सकती हैं और 24 घंटे बाद खुद-ब-खुद गायब हो जाती हैं।
हालांकि, लॉन्च होते ही यह फीचर विवादों में घिर गया है। बहुत से यूजर्स इसे बंद करने के तरीके ढूंढ रहे हैं, क्योंकि कई लोगों ने अनजाने में अपनी तस्वीरें दूसरों को भेज दी हैं।
क्यों हो रही हैं गलतियां और क्या है वजह?
इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को अपने इनबॉक्स के नीचे दाईं ओर दिख रहे छोटे फोटो स्टैक पर टैप करना होता है। यहां क्लिक करते ही फीचर की जानकारी मिलती है। इसके बाद उन लोगों की तस्वीरों का स्टैक दिखता है जिन्हें यूजर फॉलो करते हैं। स्क्रीन को बाईं या ऊपर की तरफ स्लाइड करते ही सीधे कैमरा खुल जाता है। इस कैमरे से फोटो क्लिक करते ही वह सीधे शेयर हो जाती है।
गड़बड़ी की सबसे बड़ी वजह यह है कि मेटा पहली बार इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को यह नहीं बताता कि फोटो क्लिक होते ही वह सीधे फ्रेंड्स लिस्ट में चली जाएगी। डिफ़ॉल्ट रूप से यह शेयरिंग ‘फ्रेंड्स’ पर सेट होती है, जिसे यूजर ‘क्लोज फ्रेंड्स’ में बदल सकते हैं। कई यूजर्स को तब पता चला कि उनकी फोटो शेयर हो गई है, जब उनके इनबॉक्स में लोगों के रिएक्शन आने शुरू हो गए।
ऐसे बंद करें यह फीचर
जो यूजर्स फीचर पूरी तरह बंद नहीं करना चाहते उनके लिए:






