
हॉस्पिटल सेक्टर की कंपनी, पार्क मेडी वर्ल्ड लिमिटेड (Park Medi World Limited) ने आज अपने मार्च तिमाही के नतीजों को जारी किया है। कंपनी ने अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि Q4 FY26 में कंपनी का रेवेन्यू 30 फीसदी बढ़कर अब तक के सबसे ऊंचे स्तर 460.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं EBITDA 44 फीसदी की बढ़त के साथ 127.4 करोड़ रुपये रहा और EBITDA मार्जिन बढ़कर 27.7 फीसदी हो गया। कंपनी का नेट प्रॉफिट भी 47 फीसदी बढ़कर रिकॉर्ड 76.8 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। नेट प्रॉफिट मार्जिन बढ़कर 16.7 फीसदी पर पहुंच गया, जो पिछले साल की तुलना में काफी बेहतर है।
12 महीने में भी अच्छा प्रदर्शन
कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक उसका सबसे बेहतर सालाना प्रदर्शन रहा है। कंपनी की रेवेन्यू 21 फीसदी बढ़कर रिकॉर्ड 1679.4 करोड़ रुपये पहुंच गई। EBITDA भी 20 फीसदी बढ़कर 444.3 करोड़ रुपये रहा और EBITDA मार्जिन 26.5 फीसदी दर्ज किया गया। कंपनी का नेट प्रॉफिट 27 फीसदी की तेजी के साथ 273.6 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जबकि नेट प्रॉफिट मार्जिन बढ़कर 16.3 फीसदी हो गया।
कंपनी ने ऑपरेशंस से 329.1 मिलियन रुपये का मजबूत कैश फ्लो हासिल किया। इसके साथ ही कंपनी ने बकाया भुगतान वसूली में भी सुधार किया है, जिससे डेब्टर डेज 161 दिनों से घटकर 129 दिन रह गए।
कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. अजीत गुप्ता और डॉ. अंकित गुप्ता ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 कंपनी के इतिहास का सबसे बेहतरीन साल रहा। इस दौरान कंपनी ने रिकॉर्ड वित्तीय और ऑपरेशनल प्रदर्शन किया, अब तक का सबसे बड़ा विस्तार किया और साथ ही अपनी बैलेंस शीट भी मजबूत बनाई।
उन्होंने कहा कि पिछले दो दशकों में कंपनी ने जो बिजनेस मॉडल तैयार किया है, यह उसका सबसे बड़ा प्रमाण है। आईपीओ के बाद कंपनी अब संतुलित निवेश, मजबूत वित्तीय स्थिति और योजनाबद्ध विस्तार पर ध्यान दे रही है।
Park Medi World Share Price
कंपनी का शेयर दोपहर 2:30 बजे तक एनएसई पर 5.20% या 13.50 रुपये टूटकर 246.29 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और बीएसई पर स्टॉक 4.95% या 12.85 रुपये गिरकर 246.50 रुपये पर कारोबार कर रहा था।






