
Stock in Focus: गुरुवार को शेयर बाजार में हल्की तेजी देखने को मिल रही है। इसी बीच निवेशकों की नजर आयरन और स्टील प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी गोदावरी पावर एंड इस्पात लिमिटेड (Godawari Power and Ispat Ltd) पर है। दरअसल कंपनी ने बीते बुधवार को बाजार बंद होने के बाद अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि गोदावरी पावर एंड इस्पात लिमिटेड ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी Godawari New Energy Private Limited (GNEPL) में निवेश बढ़ा दिया है।
GNEPL द्वारा 15 अप्रैल 2026 को राइट्स बेसिस पर 50 करोड़ रुपये के 5 करोड़ इक्विटी शेयर जारी किए गए, जो GPIL को आवंटित हुए। इसके बाद GPIL की कुल हिस्सेदारी बढ़कर 350 करोड़ रुपये (35 करोड़ शेयर) हो गई है, जो GNEPL की 100% पेड-अप कैपिटल है। यह निवेश 20 GWh बैटरी एनर्जी स्टोरेज प्लांट की स्थापना और कैपेक्स व वर्किंग कैपिटल जरूरतों के लिए किया जा रहा है।
Godawari Power and Ispat Share Price
सुबह 10:43 बजे तक शेयर बीएसई पर 1.55% या 4.70 रुपये चढ़कर 308.10 रुपये पर कारोबार कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 1.53% या 4.65 रुपये की तेजी के साथ 308 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
Godawari Power and Ispat Q4 Business Update
हाल ही में कंपनी ने अपने फाइलिंग में बताया था कि वित्त वर्ष 2025-26 में आयरन ओर माइनिंग और वैल्यू-ऐडेड स्टील प्रोडक्ट्स के उत्पादन में उसने अब तक का सबसे ऊंचा स्तर हासिल किया है। आयरन ओर माइनिंग पिछले वित्त वर्ष 23.42 के मुकाबले वित्त वर्ष 26 में 27.49 लाख टन रही। आयरन ओर पेलेट्स 24.49 से बढ़कर 28.56 लाख टन, स्पंज आयरन (DRI) 5.94 से बढ़कर 6.50 लाख टन और स्टील बिलेट्स 4.88 से घटकर 4.77 लाख टन रहा।
इसके अलावा वायर रॉड्स 2.24 से बढ़कर 2.31 लाख टन और HB वायर का 1 लाख से बढ़कर 1.01 लाख टन का उत्पादन हुआ। पावर जनरेशन भी बढ़कर 86.58 करोड़ यूनिट (kWh) पहुंच गया, जो पिछले साल 83.45 करोड़ यूनिट था।





