सिगरेट और तंबाकू प्रोडक्ट बानाने वाली इस स्मॉल कैप कंपनी के शेयर में शानदार तेजी! स्टॉक प्राइस ₹50 से कम

AhmadJunaidBlogApril 15, 2026363 Views


Penny Stock: बुधवार को शेयर बाजार में शानदार रैली देखने को मिल रही है। सेंसेक्स और निफ्टी में आज 2 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। इस तेजी के बीच सिगरेट और तंबाकू प्रोडक्ट बानाने वाली कंपनी, एलीटकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड (Elitecon International Ltd) के स्टॉक में भी अच्छी रैली आई है।

सम्बंधित ख़बरें

स्टॉक में आज 5 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। हालांकि खबर लिखे जानें तक शेयर बीएसई पर सुबह 11:29 बजे तक 4.15% या 1.60 रुपये की तेजी के साथ 40.17 रुपये पर कारोबार कर रहा था। बीएसई पर आज यह शेयर 39.11 रुपये पर ट्रेडिंग के लिए खुला था और अभी तक इसने अपना इंट्राडे हाई 40.49 रुपये को टच कर लिया है।

बीएसई पर उपलब्ध डेटा के मुताबिक सुबह 11:13 बजे तक कंपनी के 3,56,963 इक्विटी शेयरों में ट्रेड हुआ था।

5 साल में 3500% से ज्यादा रिटर्न

BSE Analytics के मुताबिक इस शेयर ने निवेशकों को लॉन्ग टर्म में यानी पिछले 5 साल में 3724 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं पिछले 1 साल में स्टॉक सिर्फ 3 प्रतिशत चढ़ा है।

महीने में देखें तो पिछले 1 महीने में स्टॉक 22 प्रतिशत से अधिक, पिछले 3 महीने में 50 प्रतिशत से अधिक और पिछले 6 महीने में 76 प्रतिशत से अधिक टूटा है।

Elitecon International Q3FY26 Results

दिसंबर तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू फ्रॉम ऑपरेशंस 502.72 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही (Q3FY25) के 48.40 करोड़ रुपये के मुकाबले करीब 939% ज्यादा है। वहीं कुल आय (Total Income) भी बढ़कर 503.12 करोड़ रुपये हो गई, जो सालाना आधार पर लगभग 927% की बढ़त दर्शाती है।

हालांकि, नेट प्रॉफिट में सीमित बढ़त देखने को मिली और यह 9.53 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल के 6.62 करोड़ रुपये के मुकाबले करीब 44% ज्यादा है। दूसरी ओर बेसिक ईपीएस (EPS) में बड़ी गिरावट दर्ज की गई और यह 5.47 रुपये से घटकर 0.06 रुपये रह गया, यानी करीब 98.9% की कमी आई।

31 दिसंबर 2025 को समाप्त नौ महीनों की अवधि में कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 1206.84 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान अवधि में 177.09 करोड़ रुपये था। वहीं इस अवधि में कंपनी का नेट प्रॉफिट 50.12 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 19.99 करोड़ रुपये था। इससे पता चलता है कि सालाना आधार पर कंपनी की आय और मुनाफे दोनों में अच्छी बढ़त दर्ज की गई है।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...