PAN Card New Rules: आपको पता है पैन कार्ड से जुड़े ये नए नियम? गाड़ी से प्रॉपर्टी और बैंक ट्रांजैक्शन तक बदले रूल

AhmadJunaidBlogApril 3, 2026365 Views


New PAN Card Rules: नया वित्त वर्ष शुरू होते ही आम आदमी की जेब और वित्तीय लेन-देन से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव आया है। बीते 1 अप्रैल से शुरू हुए नए वित्त वर्ष FY27 में  केंद्र सरकार ने पैन कार्ड (PAN Card) से जुड़े नियमों को अब और भी सख्त कर दिया है।

सम्बंधित ख़बरें

पैन कार्ड पर लागू नए नियमों का सीधा असर गाड़ी खरीदने, बैंक डिपॉजिट, प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री से लेकर होटल के बिल चुकाने पर पड़ेगा। 

गाड़ियों की खरीद पर क्या असर?

वाहन खरीदने के शौकीनों के लिए अब पैन कार्ड से जुड़े नियम थोड़े आसान हुए हैं। पहले हर मोटर व्हीकल की खरीद पर पैन कार्ड देना जरूरी था, लेकिन अब 5 लाख रुपये से ज्यादा कीमत का वाहन (चाहे टू-व्हीलर हो या फोर-व्हीलर) खरीदने पर ही पैन कार्ड दिखाना अनिवार्य होगा।

प्रॉपर्टी की खरीद पर क्या असर?

अब 10 लाख की जगह 20 लाख रुपये तक की प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री या सर्किल रेट होने पर ही पैन कार्ड की जरूरत पड़ेगी। यानी छोटे खरीदारों को अब बार-बार दस्तावेज जमा करने की झंझट से मुक्ति मिलेगी।

बैंक ट्रांजैक्शन पर क्या असर?

बैंकों में कैश जमा करने के नियम में अब सालाना आधार पर नजर रखी जाएगी। पहले एक बार में 50 हजार रुपये जमा करने पर पैन कार्ड मांगा जाता था, लेकिन अब सालाना 10 लाख रुपये की लिमिट तय कर दी गई है।

होटल बिल को लेकर क्या नियम?

अगर आप किसी महंगे होटल या रेस्टोरेंट में रुकते हैं, तो अब 1 लाख रुपये से ऊपर के कैश बिल पर ही पैन कार्ड देना होगा, जिसकी सीमा पहले 50 हजार रुपये थी। 

पैन बनवाना अब नहीं होगा इतना आसान

अगर आप नया पैन कार्ड बनवाने की सोच रहे हैं, तो अब तैयारी थोड़ी ज्यादा करनी होगी। अब सिर्फ आधार कार्ड के दम पर पैन नहीं बनेगा। आवेदकों को अब जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate), ड्राइविंग लाइसेंस या एड्रेस प्रूफ जैसे अन्य संबंधित दस्तावेज भी देने होंगे।

इसके अलावा, एक सामान्य नियम यह भी लागू किया गया है कि यदि कोई लेनदेन किसी विशेष कैटेगरी में नहीं आता है, तो भी 2 लाख रुपये से ऊपर के किसी भी तरह के ट्रांजैक्शन पर पैन कार्ड दिखाना अनिवार्य होगा।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...