होर्मुज का बंद होना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं: पीएम मोदी

AhmadJunaidBlogMarch 23, 2026363 Views


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को लोकसभा में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर बोलते हुए कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का किसी भी तरह बंद होना ‘अस्वीकार्य’ है। 

पीएम ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव और हॉर्मुज स्ट्रेट के संकट के बावजूद भारत ने अपनी ऊर्जा आपूर्ति को सुरक्षित रखने के लिए मजबूत तैयारी की है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति चिंता की बात जरूर है, लेकिन भारत ने पिछले कुछ वर्षों में अपने ऊर्जा स्रोतों को काफी हद तक विविध (diversify) किया है।

सम्बंधित ख़बरें

पीएम मोदी ने बताया कि पहले भारत सिर्फ 27 देशों से तेल आयात करता था, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर 41 देशों तक पहुंच गई है। इससे किसी एक क्षेत्र में समस्या होने पर देश की सप्लाई पर कम असर पड़ता है।

उन्होंने कहा कि हॉर्मुज स्ट्रेट से दुनिया का बड़ा हिस्सा तेल और गैस आता है और भारत भी इस पर निर्भर है, लेकिन रास्ता बाधित होने के बावजूद देश अपनी जरूरतें पूरी कर रहा है। सरकार लगातार अन्य देशों के संपर्क में है ताकि तेल और गैस की सप्लाई बनी रहे।

प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि पिछले 10 वर्षों में भारत ने अपने रणनीतिक तेल भंडार (Strategic Petroleum Reserve) और रिफाइनिंग क्षमता को बढ़ाया है, जिससे आपात स्थिति में मदद मिलती है।

वैश्विक स्तर पर समन्वय जारी

प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत कई देशों के साथ लगातार संपर्क में है ताकि तेल और गैस की नियमित आपूर्ति बनी रहे। रसोई गैस (LPG) को लेकर उन्होंने कहा कि भारत अपनी 60% जरूरत आयात से पूरी करता है, इसलिए आम लोगों तक गैस की सप्लाई को प्राथमिकता दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि सप्लाई प्रभावित न हो।  साथ ही यह भी बताया कि होर्मुज मार्ग पर फंसे कई जहाज अब वापस लौट आए हैं।

वैकल्पिक उपायों पर जोर

पीएम ने कहा कि ऊर्जा निर्भरता कम करने के लिए सरकार अन्य कदम भी उठा रही है। मोदी ने कहा कि रेलवे का तेजी से विद्युतीकरण हुआ है और देशभर में मेट्रो नेटवर्क का विस्तार किया गया है। जिससे ईंधन पर निर्भरता घटेगी।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...