Cashback vs Reward Points Credit Card: रोज करते हैं UPI पेमेंट? जानिए कैशबैक क्रेडिट कार्ड बेहतर है या रिवार्ड पॉइंट वाला कार्ड

AhmadJunaidBlogMarch 14, 2026359 Views


Cashback vs Reward Points Credit Card: भारत में डिजिटल पेमेंट का चलन तेजी से बढ़ा है और UPI इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। किराने की दुकान से लेकर ऑनलाइन शॉपिंग तक, लोग रोजाना कई बार UPI के जरिए भुगतान करते हैं।

भारत में यूजर्स RuPay क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर अपने क्रेडिट कार्ड से भी यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं। हालांकि बड़ा सवाल यही है कि अगर कोई यूजर्स क्रेडिट कार्ड से ज्यादा यूपीआई पेमेंट करता है तो उसके कैशबैक क्रेडिट कार्ड ज्यादा अच्छा है या फिर रिवार्ड पॉइंट क्रेडिट कार्ड? चलिए डिटेल में जानते हैं। 

सम्बंधित ख़बरें

कैशबैक क्रेडिट कार्ड

इस तरह के कार्ड में हर ट्रांजैक्शन पर आपको खर्च का एक हिस्सा सीधे पैसे के रूप में वापस मिल जाता है। उदाहरण के लिए, अगर किसी कार्ड पर 5% कैशबैक मिलता है और आपने ₹1,000 का भुगतान किया, तो आपको ₹50 वापस मिल सकते हैं। यह रकम आपके कार्ड बिल में एडजस्ट हो जाती है या अकाउंट में आ जाती है। इसलिए जो लोग रोजाना छोटे-छोटे भुगतान करते हैं, उनके लिए कैशबैक कार्ड काफी आसान और फायदेमंद हो सकता है।

रिवार्ड पॉइंट क्रेडिट कार्ड

इस तरह के कार्ड में हर ट्रांजैक्शन पर आपको पॉइंट्स मिलते हैं, जिन्हें बाद में गिफ्ट वाउचर, शॉपिंग, ट्रैवल या अन्य सेवाओं के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, इन पॉइंट्स की वैल्यू अलग-अलग कार्ड और ऑफर पर निर्भर करती है। कई बार पॉइंट्स रिडीम करने की प्रक्रिया थोड़ी मुश्किल भी हो सकती है।

ज्यादा यूपीआई करने वाले यूजर्स के लिए क्या फायदेमंद?

अगर आप रोजाना UPI से छोटे-छोटे भुगतान करते हैं, तो ज्यादातर मामलों में कैशबैक कार्ड ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। इसमें आपको सीधे फायदा दिखता है और समझना भी आसान होता है। वहीं, अगर आप बड़े खर्च जैसे ट्रैवल, होटल बुकिंग या ऑनलाइन शॉपिंग ज्यादा करते हैं, तो रिवार्ड प्वाइंट कार्ड बेहतर विकल्प हो सकता है क्योंकि इसमें अतिरिक्त ऑफर और फायदे मिलते हैं।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...