Google Pixel 10a: इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में गूगल ने अपना नया स्मार्टफोन, पिक्सेल 10ए (Pixel 10a) को लॉन्च कर दिया है। दमदार फीचर्स के साथ यह फोन गूगल की पिक्सेल सीरीज का सबसे सस्ता फोन है। इस स्मार्टफोन पर यूजर्स को 3000 रुपये तक का डिस्काउंट भी मिल रहा है। चलिए इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन जानते हैं।
प्री-बुकिंग शुरू, मिल रहे हैं ये ऑफर्स
गूगल का पिक्सेल 10ए भारत समेत दुनिया में लॉन्च हो गया है। इस फोन की शुरुआती कीमत 49,999 रुपये है। अगर आप भी इस फोन को लेना चाहते हैं, तो फिलहाल इसे प्री-बुक कर सकते हैं। हालांकि इसकी पहली सेल 6 मार्च 2026 से शुरू होगी।
गूगल के आधिकारिक वेबसाइट पर आप इस फोन को 3000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक दिया जा रहा है। फिलहाल यह ऑफर केवल एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड पर उपलब्ध है।
Google Pixel 10a: स्क्रीन
गूगल के पिक्सेल 10ए में 6.3 इंच की एक्टुआ (Actua) डिस्प्ले दी गई है, जिसके साथ 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। यह फोन पिक्सेल में सबसे ज्यादा ब्राइटनेस देने वाला ए-सीरीज फोन है।
Google Pixel 10a: प्रोसेसर, स्टोरेज और कलर ऑप्शन
गूगल के पिक्सेल 10ए हैंडसेट में गूगल टेंसर G4 चिपसेट (Tensor G4 Chipset) और टाइटन टाइटन M2 सिक्योरिटी का प्रोसेसर है। इसके साथ ही यह फोन 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा।
इसके साथ ही आप इस फोन को कई अलग-अलग कलर ऑप्शंस में खरीद सकते हैं। यह हैंडसेट लैवेंडर, ओब्सिडियन, फॉग और बेरी कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है।
Google Pixel 10a: कैमरा
पिक्सेल 10ए में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन के प्राइमरी कैमरे में 48 मेगापिक्सेल का वाइड एंगल लेंस लगा है और साथ ही 13 मेगापिक्सेल का एक्स्ट्रा वाइड एंगल लेंस भी मौजूद है। फोन का फ्रंट कैमरा 13 मेगापिक्सेल का है।
Google Pixel 10a: बैटरी
इस फोन में 5100 mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन को 30W के चार्जर के साथ चार्ज कर सकते हैं। साथ ही यह फोन 10W की वायरलेस चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर आपको इस फोन में 30 घंटे का बैटरी बैकअप मिलेगा।






