गिरते बाजार में लगा अपर सर्किट! ₹40 से कम वाले इस शेयर ने 1 साल में दिया 164% का मल्टीबैगर रिटर्न

AhmadJunaidBlogFebruary 19, 2026361 Views


Multibagger Stock: 2,613.51 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली स्मॉल कैप कंपनी, स्पाइस लाउंज फूड वर्क्स लिमिटेड (Spice Lounge Food Works Ltd) के शेयर में आज 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा है। इससे पहले शेयर में पिछले 5 कारोबारी दिन से गिरावट देखने को मिल रही है। 

इस शेयर ने निवेशकों का पैसा एक साल में दोगुना करते हुए 164 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। सुबह 10:38 बजे तक स्टॉक 5 प्रतिशत उछलकर 37.49 रुपये पर स्थिर है। 

सम्बंधित ख़बरें

Spice Lounge Food Works Share Price Return

BSE Analytics के मुताबिक कंपनी का शेयर पिछले 5 दिन में 2 प्रतिशत से अधिक चढ़ा है तो वहीं पिछले 1 महीने में करीब 2 प्रतिशत गिरा है। वहीं पिछले 3 महीने में स्टॉक 40 प्रतिशत टूटा है।

हालांकि पिछले 1 साल में स्टॉक 164 प्रतिशत, पिछले 3 साल में 786 प्रतिशत और पिछले 5 साल में 3104 प्रतिशत चढ़ा है।

Spice Lounge Food Works Q3FY26 Results

Q3FY26 रिजल्ट जारी करते हुए कंपनी ने बताया कि दिसंबर तिमाही में उसका रेवेन्यू 36.13 लाख रुपये रहा जो एक साल पहले की समान तिमाही में 23.25 लाख रुपये था। वहीं कंपनी का प्रॉफिट Q3 में दोगुना होकर 2.21 लाख रुपये रहा जो एक साल पहले 1.04 लाख रुपये था।

स्पाइस लाउंज फूड वर्क्स के बारे में

स्पाइस लाउंज फूड वर्क्स लिमिटेड एक डायवर्सिफाइड ग्लोबल हॉस्पिटैलिटी और लाइफस्टाइल कंपनी है, जो अलग-अलग बाजारों में फूड, बेवरेज और एक्सपीरियंस आधारित सर्विस देने पर फोकस करती है।

कंपनी अपने स्वामित्व वाले और फ्रेंचाइजी ब्रांड्स के जरिए दुनियाभर के व्यंजनों, कैज़ुअल डाइनिंग, प्रीमियम पब्स, नाइटलाइफ डेस्टिनेशन और लाइव-इवेंट प्लेटफॉर्म्स का संचालन करती है।

कंपनी के ब्रांड पोर्टफोलियो में Blaze Kebabs, Xora, Salud, Buffalo Wild Wings और Wing Zone जैसे अंतरराष्ट्रीय और खुद के कॉन्सेप्ट शामिल हैं।

स्पाइस लाउंज का फोकस क्यूलिनरी इनोवेशन, मजबूत कस्टमर एंगेजमेंट और प्रमुख शहरी बाजारों में रणनीतिक विस्तार पर है, जिससे यह एक मल्टी-कैटेगरी फूड और लाइफस्टाइल कंपनी के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रही है।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...