IMD Route Forecast Feature: लॉन्ग ड्राइव पर जाने वालों के लिए वरदान साबित होगा IMD का ये खास फीचर! ऐसे करें इस्तेमाल

AhmadJunaidBlogFebruary 18, 2026360 Views


IMD Route Forecast Feature: घर से बाहर निकलने से पहले अकसर लोग मौसम का हाल जानना चाहते हैं कि आखिर आज का मौसम कैसा रहेगा और उनकी यात्रा में कोई दिक्कत तो नहीं होगी। खासकर अगर आप लॉन्ग ड्राइव का प्लान करते हैं तो 1-2 दिन पहले से मौसम की जानकारी चेक करते हैं। 

सम्बंधित ख़बरें

लेकिन अब आप मौसम से जुड़ी ज्यादातर जानकारी पहले ही जान सकते हैं और उसके बाद अपने सफर की प्लानिंग कर सकते हैं। आप होने वाली बारिश, आंधी, तूफान जैसे मौसमी बदलाव आसानी से पता लगा सकते हैं और उसके अनुसार अपनी जर्नी प्लान कर सकते हैं।

IMD ने लॉन्च किया नया फीचर

मौसम कैसा होगा और कैसा नहीं – इस परेशानी को दूर करने के लिए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department (IMD)) ने एक खास फीचर लॉन्च किया है।

इस फीचर का नाम रूट फोरकास्ट (Route Forecast) है। इसकी मदद से आपको पहले ही मौसम से जुड़ी जानकारी मिल जाएगी, जिसे देखकर आप अपना सफर प्लान कर सकते हैं। चलिए जानते हैं आखिर IMD का यह फीचर क्या है और कैसे काम करता है। 

क्या है रूट फोरकास्ट फीचर ?

इसके नाम से ही इसके काम के बारे में पता चल जाता है। रूट फोरकास्ट का मतलब होता है रास्ते पर मौसम का पूर्वानुमान। IMD का यह खास फीचर पहाड़ी रास्तों या लंबी दूरी तय करने वालों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसकी मदद से लंबी दूरी तय करने वाले यात्री अपने रूट और अपनी लोकेशन पर होने वाले मौसम की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

इसमें आप अपने इलाके या जहां आपको जाना है वहां के अगले 3-4 घंटे या उससे ज्यादा समय का मौसम जान सकते हैं। IMD का यह फीचर यात्रा के पूरे रूट पर मौसम की जानकारी देता है।

बाकी ऐप्स से कैसे अलग है?

सामान्य मौसम ऐप्स अक्सर किसी एक शहर या जगह का मौसम बताते हैं। लेकिन IMD का नया Route Forecast फीचर यात्रा की शुरुआत से लेकर उसके एंड पॉइंट तक के रूट पर मौसम कैसा रहेगा, इसकी भी जानकारी देता है। रूट में होने वाले सभी प्रकार के मौसमीय बदलाव जैसे बारिश, आंधी, तूफान, बिजली चमकना, तेज हवा आदि की जानकारी भी इसमें शामिल है।

IMD के इस नए फीचर के फायदे

इस फीचर की मदद से आप अपना सफर पहले ही प्लान कर सकते हैं। बाहर कहीं भी सफर पर जाने से पहले आप देख सकते हैं कि जिस रास्ते से आप सफर करने वाले हैं, वहां मौसम कैसा रहेगा।

अगर किसी रूट पर मौसम सफर के लिए सही नहीं है, तो आप अपना रास्ता बदल सकते हैं या अपनी यात्रा को बाद में शिफ्ट कर सकते हैं। इसके साथ ही मौसम ऐप में राडार,नाउकास्ट (Nowcast) (अगले 3 घंटे) और 7 दिन का  फोरकास्ट भी फ्री मिलता है।

कैसे काम करता है रूट फोरकास्ट फीचर?

मौसम से जुड़ी यह जानकारी देने के लिए IMD के वैज्ञानिक कई तरीकों से डेटा इकट्ठा करते हैं। सबसे मुख्य तरीका सैटेलाइट है, जो मौसम में होने वाले बदलाव की तस्वीरें लेती है। इसके साथ ही राडार से बारिश और बादलों से जुड़ी जानकारी ली जाती है। तापमान, हवा की स्पीड और हवा में मौजूद नमी जैसे डेटा Ground Station की मदद से इकट्ठा किया जाता है।

इसके साथ ही न्यूमेरिकल वेदर प्रिडिक्शन मॉडल (Numerical Weather Prediction Model) से कंप्यूटर सिमुलेशन किया जाता है। इन सभी डेटा को मिलाकर यह तय किया जाता है कि किसी रूट पर क्या मौसम होगा। इस डेटा की मदद से रूट के अलग-अलग हिस्सों पर 3 घंटे, 6 घंटे या 1 से 5 दिन तक का फोरकास्ट तैयार किया जाता है। साथ ही रास्तों में आने वाली मुश्किलें जैसे भारी बारिश, बर्फबारी आदि के खतरे पर अलर्ट भी दिया जाता है।

कैसे चेक करें अपने रूट का मौसम?

अगर आप भी IMD के इस फीचर का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो इसे इस्तेमाल करने के लिए आप IMD की वेबसाइट या मौसम (Mausam) ऐप पर जा सकते हैं। मौसम IMD का आधिकारिक ऐप है, जिसे आप प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. ऐप को ओपन करने के बाद अपनी लोकेशन को एनेबल करें और अपना शहर चुनें।
  2. इसके बाद फोरकास्ट (Forecast) या स्पेशलाइज्ड फोरकास्ट (Specialised Forecast) सेक्शन में जाएं।
  3. सेक्शन में जाने के बाद रूट फोरकास्ट  या हाईवे फोरकास्ट (Highway Forecast) का ऑप्शन ढूंढें (कुछ वर्ज़न में Travel Weather या Geospatial Services ऑप्शन मिलता है)।
  4. इसके बाद अपना स्टार्टिंग पॉइंटऔर डेस्टिनेशन पॉइंट चुनें। उदाहरण के लिए अगर आपको नई दिल्ली से अयोध्या  जाना है, तो आप नई दिल्ली को स्टार्टिंग पॉइंट और अयोध्या को डेस्टिनेशन  डालेंगे।

इसके बाद आपको मैप पर अपनी यात्रा का रूट दिखेगा और रूट के हर हिस्से में वहां का मौसम दिखाई देगा। उन डिटेल्स में आप देख सकते हैं कि रूट पर तापमान कैसा रहेगा, बारिश होगी या नहीं, और अन्य मौसमीय जानकारी आप देख सकते हैं।

वेबसाइट पर कैसे देखें रूट फोरकास्ट ?

कंप्यूटर या फोन में IMD की वेबसाइट खोलें: mausam.imd.gov.in

  • इसके बाद स्पेशलाइज्ड फोरकास्ट सेक्शन में जाएं और हाईवे फोरकास्ट चुनें।
  • ऐसा करने पर आप प्रमुख हाईवे जैसे NH10, NH44 आदि के अलग-अलग रूट का फोरकास्ट देख सकेंगे।
  • आप अपना रूट चुनकर उस रूट से जुड़ी मौसम की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...