Imran Khan: सुनील गावस्कर और कपिल देव सहित इन 14 खिलाड़ियों ने इमरान खान की बिगड़ती सेहत पर पाकिस्तान सरकार को लिखा पत्र

AhmadJunaidBlogFebruary 17, 2026360 Views


Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और मशहूर क्रिकेटर इमरान खान काफी लंबे समय से पाकिस्तान की जेल में हैं और उनकी यह परेशानी खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है।

इस खबर से उनके फैंस और पूरा क्रिकेट जगत दुखी है। उनकी बिगड़ती हुई तबीयत पर चिंता जताते हुए क्रिकेट जगत के 14 पूर्व खिलाड़ियों ने मिलकर पाकिस्तान की सरकार से इमरान खान के साथ उचित व्यवहार करने के लिए सरकार को पत्र लिखा है। इन खिलाड़ियों में दिग्गज सुनील गावस्कर और कपिल देव का नाम भी शामिल है।

कैसी है इमरान खान की तबीयत?

इमरान खान करीब 800 दिनों से पाकिस्तान की जेल में बंद हैं। इमरान खान की बिगड़ती हुई तबीयत के चलते कुछ दिन पहले कोर्ट से नियुक्त एक वकील ने कहा कि इमरान खान की राइट आई में केवल 15 प्रतिशत ही विजन बाकी रह गया है।

कई सारी रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि जेल में रहने के कारण उनकी सेहत पर भारी असर पड़ा है। खान की बिगड़ती हुई तबीयत का जिम्मेदार उनकी बहन अल्लिमा खान ने जेल में मिलने वाले ट्रीटमेंट को बताया, जिससे इमरान खान की तबीयत और भी खराब हो गई है।

क्रिकेट कम्युनिटी ने दिखाई एकता

पाकिस्तानी जेल में इमरान खान की बिगड़ती तबीयत पर चिंता जताते हुए क्रिकेट जगत के कई मशहूर खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी सरकार से अपील की है कि वे इमरान खान की सेहत पर ध्यान दें और उन्हें सही ट्रीटमेंट दें ताकि इमरान खान जल्द स्वस्थ हो सकें।

अपील करने वालों में सुनील गावस्कर, कपिल देव, माइकल एथर्टन, एलन बॉर्डर, माइकल ब्रीली, ग्राहम चैपल, इयान चैपल, बेलिंडा क्लार्क, डेविड गौवर, किम ह्यूजेस, नसीर हुसैन, क्लाइव लॉयड, स्टीव वॉ, और भारत के पूर्व कोच जॉन राइट शामिल हैं।

इन पूर्व क्रिकेटरों ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और क्रिकेटर इमरान खान की जेल में हालत को लेकर चिंता जताई है। इन पूर्व खिलाड़ियों ने पाकिस्तान सरकार को लिखे एक पत्र में कहा कि इमरान खान विश्व क्रिकेट के सबसे सम्मानित खिलाड़ियों में से एक हैं और 1992 विश्व कप में पाकिस्तान को जीत दिलाकर उन्होंने इतिहास रचा था। पत्र में यह भी कहा गया कि कई खिलाड़ी उनके साथ खेले हैं या उन्हें अपना आदर्श मानते रहे हैं, और उनकी ऑल-राउंड क्षमता, नेतृत्व और खेल भावना ने पीढ़ियों को प्रेरित किया है।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...