
लॉजिस्टिक्स सेक्टर की स्मॉल कैप कंपनी, सिंधु ट्रेड लिंक्स लिमिटेड (Sindhu Trade Links Ltd) ने बीते शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में दिसंबर तिमाही के नतीजों के बारे में जानकारी दी।
Sindhu Trade Links Q3FY26 Results
तिमाही नतीजों (Q3FY26) के अनुसार, कंपनी की नेट सेल्स ₹119 करोड़ रही और नेट प्रॉफिट ₹14 करोड़ दर्ज किया गया। वहीं 9MFY26 (अप्रैल-दिसंबर) के दौरान कंपनी की कुल नेट सेल्स ₹408 करोड़ और नेट प्रॉफिट ₹44 करोड़ रहा।
पूरे वित्त वर्ष FY25 में कंपनी ने ₹1,731.10 करोड़ की नेट सेल्स दर्ज की, जो सालाना आधार पर 3% ज्यादा है। इसी अवधि में कंपनी का शुद्ध मुनाफा ₹121.59 करोड़ रहा, जो पिछले साल के मुकाबले 72% की बढ़ोतरी दर्शाता है।
साथ ही, कंपनी ने अपने कर्ज में भी बड़ी कटौती की है। FY24 की तुलना में FY25 में कर्ज 63.4% घटकर ₹372 करोड़ रह गया।
Sindhu Trade Links Share Price
कंपनी का शेयर शुक्रवार को बीएसई पर 4.84% या 1.17 रुपये टूटकर 23 रुपये पर बंद हुआ।
सिंधु ट्रेड लिंक्स के बारे में
सिंधु ट्रेड लिंक्स लिमिटेड परिवहन, लॉजिस्टिक्स, माइनिंग, कंस्ट्रक्शन और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में काम करती है। कंपनी देश-विदेश में कोयला खनन और ट्रेडिंग सेवाएं भी देती है।
इसका मुख्य फोकस इन्फ्रास्ट्रक्चर और भारी उद्योगों से जुड़े कामों पर रहता है। हाल के वर्षों में कंपनी ने अपने बिजनेस को डायवर्सिफाई किया है और ओवरसीज प्रोजेक्ट्स में भी भागीदारी बढ़ाई है।
इसके अलावा, कंपनी सार्वजनिक और प्राइवेट सेक्टर के साथ कई लॉन्ग-टर्म कॉन्ट्रैक्ट्स पर काम करती है।






