
Dividend Stock: भाटिया कम्युनिकेशंस एंड रिटेल (इंडिया) लिमिटेड (Bhatia Communications & Retail (India) Ltd) ने अपने निवेशकों को बड़ी जानकारी दी है। कंपनी ने बीते शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद वित्त वर्ष 26 के लिए तीसरे अंतरिम डिविडेंड की जानकारी दी है।
Bhatia Communications Dividend
कंपनी ने अपने फाइलिंग में बताया कि उसके बोर्ड मेंबर्स ने 1% के अंतरिम डिविडेंड यानी 1 रुपये के फेस वैल्यू वाले प्रति इक्विटी शेयर पर 0.01 रुपये का डिविडेंड देने का ऐलान किया है।
Bhatia Communications Dividend Record Date
कंपनी ने बताया कि तय डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 20 फरवरी 2026 है।
Bhatia Communications Q3 Results
दिसंबर तिमाही (Q3FY26) में कंपनी की ऑपरेशनल आय ₹174.54 करोड़ रही, जो पिछले साल की समान तिमाही में दर्ज ₹126.80 करोड़ से काफी ज्यादा है। वहीं सितंबर तिमाही में कंपनी की आय ₹134.33 करोड़ थी।
ऑपरेटिंग स्तर पर कंपनी का EBITDA ₹7.36 करोड़ रहा, जो पिछले साल की समान अवधि के ₹5.34 करोड़ से बेहतर है। EBITDA मार्जिन भी हल्का बढ़कर 4.3% हो गया, जो पहले 4.2% था।
शुद्ध मुनाफे की बात करें तो कंपनी ने दिसंबर 2025 तिमाही में ₹4.90 करोड़ का नेट प्रॉफिट कमाया, जो दिसंबर 2024 तिमाही के ₹3.58 करोड़ के मुकाबले 37% अधिक है।
Bhatia Communications Share Price
शुक्रवार को कंपनी का शेयर बीएसई पर 4.71% या 1.07 रुपये टूटकर 21.67 रुपये पर बंद हुआ।
कंपनी के बारे में
Bhatia Communications & Retail (India) Limited एक मल्टी-ब्रांड रिटेल कंपनी है, जो कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, इलेक्ट्रॉनिक और इलेक्ट्रिकल उपकरणों की बड़ी रेंज का कारोबार करती है। कंपनी का कारोबार मोबाइल फोन, एक्सेसरीज, टैबलेट, एयर कंडीशनर, LED टीवी, वॉशिंग मशीन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की ट्रेडिंग से जुड़ा है।
कंपनी साउथ और मध्य गुजरात सहित आसपास के क्षेत्रों में एक प्रमुख खिलाड़ी है और पूरे गुजरात में इसकी मजबूत मौजूदगी है।
कंपनी Bhatia Communication, ‘Bhatia Mobile – The One Stop Shop’, ‘Only Mobile’ और ‘Mobile Station’ जैसे ब्रांड नामों से मल्टी-ब्रांड आउटलेट्स (MBOs) चलाती है, साथ ही कई बड़े ब्रांडों के लिए एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट्स (EBOs) भी मैनेज करती है।
कंपनी ने मोबाइल बिक्री का कारोबार 1996 में शुरू किया था और 2008 में इसे एक कंपनी के रूप में स्थापित किया गया। उस समय कंपनी के पास केवल 1 स्टोर था, जबकि H1 FY26 तक कंपनी के पास कुल 253 स्टोर हो चुके हैं, जिनमें 250 कंपनी-ओन्ड और 3 फ्रेंचाइज़ी स्टोर शामिल हैं।






