Q3 नतीजों के बाद भी ब्रोकरेज का सुजलॉन पर भरोसा कायम! BUY कॉल दिया लेकिन टारगेट प्राइस में की कटौती – Details

AhmadJunaidBlogFebruary 8, 2026364 Views


Suzlon Energy Share Price Target: सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड के शेयरों पर दिसंबर 2025 तिमाही नतीजों के बाद भी ब्रोकरेज हाउस का भरोसा कायम है। हालांकि कमजोर तिमाही प्रदर्शन और ग्राउंड-लेवल चुनौतियों को देखते हुए कुछ ब्रोकरेज ने अपने टारगेट प्राइस को कम किया है।

ब्रोकरेज JM Financial के मुताबिक, कंपनी की तीसरी तिमाही की आय 617 मेगावाट की हाई डिलीवरी से आई। बेहतर ऑर्डर मिक्स के चलते EBITDA मार्जिन बढ़कर 17.4 फीसदी रहा।

सम्बंधित ख़बरें

तिमाही में सुजलॉन का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 14.8 फीसदी बढ़कर 445.2 करोड़ रुपये पहुंचा, जबकि राजस्व 42.4 फीसदी उछलकर 4,228.1 करोड़ रुपये रहा। EBITDA 48 फीसदी बढ़कर 730.5 करोड़ रुपये हुआ।

कमीशनिंग में अड़चन बनी बड़ी चुनौती

JM Financial ने कहा कि अन्य यूटिलिटी कंपनियों की तरह सुजलॉन भी जमीन, राइट ऑफ वे (RoW) और ग्रिड कनेक्टिविटी की समस्याओं से जूझ रही है। पिछले सात क्वार्टर में 3,175 मेगावाट डिलीवरी के मुकाबले सिर्फ 778 मेगावाट का ही कमीशनिंग हो पाया है। इसके बावजूद 6.4 गीगावाट की ऑर्डर बुक के साथ प्रबंधन ने प्रमुख प्रदर्शन मानकों पर कम से कम 60 फीसदी ग्रोथ का भरोसा जताया है।

FY27-28 अनुमान में हल्की कटौती

JM Financial ने FY26 की 2.5 गीगावाट डिलीवरी गाइडेंस बरकरार रखी है, लेकिन FY27 के अनुमान को 3.1 और FY28 के अनुमान को 3.5 गीगावाट से घटाकर 3.0/3.2 गीगावाट किया है।

Suzlon Energy Share Price Target

ब्रोकरेज ने ‘BUY’ रेटिंग बनाए रखते हुए टारगेट प्राइस 70 रुपये से घटाकर 64 रुपये किया।

अन्य ब्रोकरेज फर्म Nuvama Institutional Equities के अनुसार, साइट और RoW दिक्कतों के कारण क्लाइंट ऑफटेक सीमित रहा, जिससे डिलीवरी प्रबंधन के अनुमान से 15-20 फीसदी कम रही।

इसी वजह से स्ट्रीट अनुमान के मुकाबले PAT में 7 फीसदी की चूक हुई। नुवामा ने FY26/FY27 EPS अनुमान में 6 फीसदी और 11 फीसदी की कटौती की है। इसके बावजूद ब्रोकरेज ने ‘BUY’ रेटिंग रखते हुए टारगेट 60 रुपये से घटाकर 55 रुपये किया।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...