रेलवे कोच फैक्ट्री कपूरथला से इस स्मॉल कैप कंपनी को मिला पहला बड़ा ऑर्डर! स्टॉक में आई तेजी – Details

AhmadJunaidBlogFebruary 4, 2026363 Views


रेलवे सिग्नलिंग सिस्टम और हाई-टेक एलईडी डिस्प्ले प्रोडक्ट बनाने वाली स्मॉल कैप कंपनी, एमआईसी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (MIC Electronics Ltd) ने आज निवेशकों को बड़ी जानकारी दी है। इस खबर के बाद स्टॉक में तेजी देखने को मिल रही है। 

1,056.35 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली इस कंपनी का शेयर दोपहर 2:07 बजे तक बीएसई पर 2.57% या 1.10 रुपये चढ़कर  43.83 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

सम्बंधित ख़बरें

कंपनी ने क्या बताया?

कंपनी ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि 23 दिसंबर 2024 को की गई पूर्व घोषणा के तहत, जिसमें GPS लोकेशन आधारित पब्लिक एड्रेस और पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम (PAPIS) के लिए CCA (कैपेसिटी कम कैपेबिलिटी असेसमेंट) की मंजूरी मिलने की जानकारी दी गई थी, कंपनी यह बताना चाहती है कि इस प्रोडक्ट अप्रूवल के बाद उसे पहला ऑर्डर मिल गया है।

यह ऑर्डर कंपनी को रेलवे कोच फैक्ट्री, कपूरथला (नई दिल्ली) से मिला है। यह ऑर्डर मिलने से कंपनी के लिए इस कैटेगरी में कारोबार की नई शुरुआत हुई है और भविष्य में रेलवे से जुड़े और मौके मिलने की उम्मीद भी बढ़ी है।

MIC Electronics Q3 Results

हैदराबाद स्थित एलईडी डिस्प्ले और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाने वाली MIC Electronics Ltd के Q3 FY26 नतीजे मिले-जुले रहे हैं। कंपनी की नेट सेल्स सालाना आधार पर 80% की बढ़त के साथ 90.23 करोड़ रुपये तक पहुंच गई जो एक साल पहले 50 करोड़ रुपये थी।लेकिन तिमाही आधार पर उसका नेट प्रॉफिट 13.36% घटकर 1.88 करोड़ रुपये रह गया।

तेज रेवेन्यू ग्रोथ के बावजूद कंपनी के मुनाफे पर दबाव साफ दिखा। इस तिमाही में ऑपरेटिंग मार्जिन Q2 FY26 के 10.06% से घटकर 4.40% रह गया, जबकि पीएटी मार्जिन भी 5.73% से गिरकर 2.08% पर आ गया। पिछले एक साल में शेयर में करीब 45% की गिरावट आई है, जबकि सेंसेक्स में इसी दौरान बढ़त दर्ज की गई। इससे निवेशकों की चिंता बढ़ी है कि कंपनी की मजबूत बिक्री बढ़त क्या लंबे समय तक टिकाऊ मुनाफे में बदल पाएगी या नहीं।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...