गिरते बाजार में इस तंबाकू शेयर में लगा अपर सर्किट! 1 साल में 5x किया निवेशकों का पैसा – स्टॉक ₹100 से कम

AhmadJunaidBlogJanuary 21, 2026362 Views


Elitecon Share Price: मंगलवार को शेयर बाजार में जारी गिरावट के बीच तंबाकू प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी, एलीटकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड (Elitecon International Ltd) के शेयर में आज 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा है। शेयर आज बीएसई पर पांच प्रतिशत चढ़कर 78.19 रुपये पर स्थिर है।

1 साल में 480% से ज्यादा रिटर्न

BSE Analytics के मुताबिक कंपनी का शेयर पिछले 1 हफ्ते में 7 प्रतिशत से अधिक, पिछले 1 महीने में 31 प्रतिशत से अधिक, पिछले 3 महीने में 50 प्रतिशत से अधिक और पिछले 6 महीने में 37 प्रतिशत से अधिक टूटा है। 

सालाना आधार पर देखें तो शेयर ने पिछले 1 साल में निवेशकों का पैसा 5 गुना करते हुए 483 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं पिछले 3 साल में स्टॉक 7328 प्रतिशत से अधिक और पिछले 5 साल में 7700 प्रतिशत से अधिक चढ़ा है। 

हाल ही में कंपनी ने दी थी बड़ी जानकारी

एलीटकॉन इंटरनेशनल ने हाल ही में अपने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि उसने अपने भविष्य के विस्तार और शेयरधारकों को अच्छा वैल्यू देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने बताया कि उसने मर्जर (विलय) से जुड़े टैक्स, रेगुलेटरी और ट्रांजैक्शन मैनेजमेंट के लिए ग्लोबल प्रोफेशनल फर्म Deloitte Touche Tohmatsu India LLP को अपना सलाहकार नियुक्त किया है।

फाइलिंग से मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी का बोर्ड फिलहाल Sunbridge Agro Private Limited, Landsmill Agro Private Limited और Golden Cryo Private Limited के साथ विलय की योजना पर विचार कर रहा है, जिसके लिए सभी जरूरी वैधानिक और NCLT की मंजूरी ली जाएगी।

कंपनी ने बताया कि इस प्रस्तावित मर्जर से बिजनेस वर्टिकल्स का इंटीग्रेशन, ऑपरेशनल एफिशिएंसी में सुधार, बैलेंस शीट को मजबूती, कमाई की बेहतर स्थिरता और बाजार में कंपनी की स्थिति मजबूत होने की उम्मीद है। कंपनी का मानना है कि यह मर्जर Elitecon International Limited को लंबे समय के लिए एक मजबूत ग्रोथ प्लेटफॉर्म देगा।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...