स्कोडा की नई Kodiaq SUV भारत में लॉन्च! ADAS और लग्जरी फीचर्स के साथ मिलेगा प्रीमियम एक्सपीरियंस – प्राइस?

AhmadJunaidBlogMay 12, 2026358 Views


2026 Skoda Kodiaq: स्कोडा ऑटो इंडिया ने साल 2026 के लिए अपनी फ्लैगशिप लग्जरी एसयूवी ‘Kodiaq’ को नए अवतार में बाजार में उतार दिया है। कंपनी ने इस बार अपनी इस प्रीमियम गाड़ी के लाइनअप को तीन अलग-अलग वेरिएंट्स- Lounge, Sportline और Selection L&K में बांटा है।

इनका मकसद उन ग्राहकों को लुभाना है जो लग्जरी के साथ-साथ स्पोर्ट्स और प्रीमियम फीचर्स की तलाश में रहते हैं। इस अपडेटेड Kodiaq की शुरुआती कीमत 36.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है। 

सम्बंधित ख़बरें

सभी वेरिएंट्स की कीमत

  • Kodiaq Lounge – 36.99 लाख रुपये
  • Kodiaq Sportline – 44.99 लाख रुपये
  • Kodiaq Selection L&K – 46.99 लाख रुपये

नई Kodiaq में क्या है खास?

इस 2026 अपडेट की सबसे बड़ी खूबी इसमें शामिल किया गया एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) है। कंपनी के ऑटोमोटिव एनालिस्ट पीयूष अरोड़ा के मुताबिक, सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्पोर्टलाइन और सिलेक्शन L&K वेरिएंट में एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोनॉमस ब्रेकिंग के साथ फ्रंट असिस्ट, लेन असिस्ट और एग्जिट वार्निंग जैसे स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा रात के सफर को सुरक्षित बनाने के लिए इसमें एडेप्टिव फ्रंट-लाइटिंग सिस्टम (AFS) के साथ नई LED मैट्रिक्स हेडलाइट्स भी जोड़ी गई हैं।

स्पोर्टलाइन और लाउंज का नया अंदाज

स्कोडा ने स्पोर्टलाइन ट्रिम को पहले से ज्यादा दमदार बनाया है। इसमें अब वो फीचर्स भी मिलेंगे जो पहले सिर्फ टॉप-एंड मॉडल तक सीमित थे, जैसे 360-डिग्री कैमरा और इंटेलिजेंट पार्क असिस्ट। बाहर से देखने पर इसमें ग्लॉस ब्लैक फिनिश और आगे की तरफ चमकने वाली ग्रिल इसे एक अलग पहचान देती है। वहीं, एंट्री-लेवल ग्राहकों के लिए नया ‘लाउंज’ वेरिएंट पेश किया गया है। यह 5-सीटर मॉडल है, जिसमें 786 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है। इसमें पैनोरमिक सनरूफ और थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसी सुविधाएं भी बरकरार रखी गई हैं।

लग्जरी का टॉप लेवल: सिलेक्शन L&K

जो लोग सबसे प्रीमियम एक्सपीरियंस चाहते हैं, उनके लिए सिलेक्शन L&K मॉडल मौजूद है। इसमें कॉन्यैक लेदर अपहोल्स्ट्री और मसाज फंक्शन वाली एर्गो सीटें दी गई हैं, जो वेंटिलेशन और हीटिंग की सुविधा के साथ आती हैं।

इंजन की बात करें तो मैकेनिकली गाड़ी में कोई बदलाव नहीं है। इसमें वही भरोसेमंद 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन है, जो 204bhp की पावर पैदा करता है। इसमें 7-स्पीड DSG ट्रांसमिशन और ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम दिया गया है, जो इसे हर तरह के रास्तों के लिए तैयार बनाता है। छत्रपति संभाजी नगर में असेंबल होने वाली यह एसयूवी अपनी कैटेगरी में एक मजबूत दावेदार बनकर उभरी है।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...