शेयर बाजार में फिर कोहराम! ₹7.36 लाख करोड़ साफ – इन 4 कारणों से टूटा सेंसेक्स और निफ्टी

AhmadJunaidBlogMay 19, 2026358 Views


Stock Market Today: शेयर बाजार में सोमवार को बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। 18 मई सुबह 9:57 बजे तक सेंसेक्स 1.38% या 1,035.19 पॉइंट टूटकर 74,202.80 अंक पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी 1.36% या 321.70 पॉइंट गिरकर 23,321.80 अंक पर कारोबार कर रहा था।

इस गिरावट के कारण सेंसेक्स के कंपनियों का मार्केट कैप 7.36 लाख करोड़ रुपये घटा है। चलिए जानते हैं शेयर बाजार में आज गिरावट का बड़ा कारण क्या है?

सम्बंधित ख़बरें

1) US-Iran तनाव से सहमा बाजार

वैश्विक स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण आज शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। इस क्रैश के पीछे सबसे बड़ी वजह अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध की नई आहट को माना जा रहा है, जिससे निवेशकों में डर का माहौल है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर ईरान को बेहद सख्त लहजे में धमकी दी है। ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान के लिए घड़ी की सुइयां अब तेजी से भाग रही हैं और उन्हें जल्द ही बड़े कदम उठाने होंगे, वरना उनका कुछ भी बाकी नहीं बचेगा। उन्होंने साफ किया कि अब वक्त बेहद कीमती है।

2) कच्चे तेल और नेचुरल गैस की कीमतों में तेजी

ट्रंप की इस सीधी धमकी और रणनीतिक रूप से संवेदनशील ‘होर्मुज स्ट्रेट’ में बढ़ते तनाव का सीधा असर कमोडिटी मार्केट पर देखने को मिला है। सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में अचानक जोरदार उछाल आया, जिससे ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) $112 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI Crude) $108 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को छू गया। इसके साथ ही नेचुरल गैस की कीमतों में भी करीब 3 फीसदी की तेजी दर्ज की गई और यह $3.034 पर पहुंच गई।

3) विदेशी बाजारों से मिल रहे थे रेड सिग्नल

भारतीय शेयर बाजार के खुलने से पहले ही गिरावट के संकेत विदेशी बाजारों से मिलने लगे थे। सुबह गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) 195 अंक फिसलकर 23,550 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जिसने घरेलू बाजार के सेंटिमेंट को बिगाड़ दिया।

4) वैश्विक बाजारों में मचा भूचाल

अमेरिका-ईरान संकट के चलते दुनिया भर के प्रमुख एशियाई और यूरोपीय बाजारों में भी हड़कंप देखने को मिला। एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई (Nikkei) करीब 600 अंक और हांगकांग का हैंगसेंग (Hangseng) 385 अंक तक टूट गया।

वहीं यूरोपीय बाजारों में भी भारी बिकवाली रही, जहां जर्मनी का DAX 510 अंक, ब्रिटेन का FTSE-100 करीब 200 अंक और फ्रांस का CAC इंडेक्स 150 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...