बस एक अपडेट और गिरते बाजार में भी 5% दौड़ा ये स्मॉल कैप स्टॉक! आपके पोर्टफोलियो में है?

AhmadJunaidBlogApril 26, 2026358 Views


Stock in Focus: कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार में 1 प्रतिशत की बड़ी गिरावट देखने को मिली है। हालांकि इस बीच 842.44 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली स्मॉल कैप कंपनी, क्रिस्टल इंटीग्रेटेड सर्विसेज लिमिटेड (Krystal Integrated Services Ltd) का शेयर 5% चढ़कर कारोबार कर रहा था।

बीएसई पर आज यह शेयर 575 रुपये पर ट्रेडिंग के लिए खुला था और अभी तक इसने अपना इंट्राडे हाई 643 रुपये को टच कर लिया है।दोपहर 3:21 बजे तक स्टॉक बीएसई पर 5.04% या 28.95 रुपये चढ़कर 602.95 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 4.59% या 26.40 रुपये की तेजी के साथ 601.55 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

सम्बंधित ख़बरें

शेयर में यह तेजी कंपनी को एक बड़ा ऑर्डर मिलने के बाद आई है। कंपनी ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि Advait Krystal Solar Energy SPV Private Limited, जो कंपनी की एसोसिएट कंपनी है, को Directorate of Medical Education & Research, Maharashtra से एक बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है।

फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि यह प्रोजेक्ट महाराष्ट्र के सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों की छतों पर ग्रिड से जुड़े रूफटॉप सोलर पीवी सिस्टम लगाने से जुड़ा है, जिसे BOOT (बिल्ट-ओन-ऑपरेट-ट्रांसफर) मॉडल पर पूरा किया जाएगा।

इस काम में डिजाइन, सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग, कमीशनिंग और 25 साल तक ऑपरेशन व मेंटेनेंस शामिल है। इस कॉन्ट्रैक्ट की अनुमानित वैल्यू करीब 138 करोड़ रुपये है और इस एसोसिएट कंपनी में मूल कंपनी की 49% हिस्सेदारी है।

Krystal Integrated Services के बारे में

कंपनी के वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक Krystal Integrated Services Ltd देश की प्रमुख इंटीग्रेटेड फैसिलिटी मैनेजमेंट सर्विसेज (IFMS) कंपनियों में से एक है। कंपनी हेल्थकेयर, एजुकेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर और वेस्ट मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में टिकाऊ और टेक्नोलॉजी-आधारित सर्विस देती है। 

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...