Yamaha R15 Series हुई अपडेट! मिलेंगे फ्रेश कलर और एडवांस फीचर्स – प्राइस ₹1.67 लाख से शुरू

AhmadJunaidBlogSeptember 7, 2025440 Views


2025 Yamaha R15 Series: इंडिया यामाहा मोटर ने 2025 के लिए अपनी पॉपुलर R15 लाइन-अप को नए कलर स्कीम्स के साथ रिफ्रेश किया है। “The Call of the Blue” ब्रांड कैंपेन के तहत पेश किए गए अपडेटेड रेंज में R15M, R15 Version 4 (V4) और R15S शामिल हैं। इनकी शुरुआती कीमत ₹1.67 लाख (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है।

सम्बंधित ख़बरें

नए कलर अपडेट्स

यामाहा ने अपनी लोकप्रिय R15 सीरीज के लिए नए कलर अपडेट्स पेश किए हैं। R15M अब एक नए Metallic Grey फिनिश में उपलब्ध है, जो इसे और भी प्रीमियम लुक देता है।

वहीं, R15 V4 को ग्राहकों की मांग पर तीन नए कलर में पेश किया गया है जिसमें Metallic Black, अपडेटेड Racing Blue ग्राफिक्स, और पहली बार भारत में लॉन्च किया गया शानदार Matte Pearl White शेड शामिल है जो केवल V4 वेरिएंट के लिए उपलब्ध है।

इसके अलावा, R15S को भी नया लुक मिला है, जिसमें Matte Black पेंट स्कीम है जिसे आकर्षक Vermillion कलर के व्हील्स के साथ कॉन्ट्रास्ट किया गया है, जो इसे एक स्पोर्टी और अग्रेसिव अपील देता है।

परफॉर्मेंस और फीचर्स

यामाहा R15 सीरीज में 155cc लिक्विड-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन है जो 18.4bhp @10,000rpm और 14.2Nm टॉर्क @7,500rpm पैदा करता है। इसमें यामाहा की DiASil सिलेंडर और Deltabox फ्रेम तकनीक है।

एडवांस फीचर्स की बात करें तो इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम दिया गया है, जो फिसलन भरी सड़कों पर अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करता है। साथ ही असिस्ट और स्लिपर क्लच से क्लच ऑपरेशन हल्का होता है और डाउनशिफ्टिंग के दौरान बेहतर कंट्रोल मिलता है। कुछ चुने हुए वेरिएंट्स में क्विक शिफ्टर भी दिया गया है, जिससे गियर बिना क्लच दबाए तेजी से बदले जा सकते हैं। इसके अलावा, इसमें अपसाइड-डाउन फ्रंट फॉर्क्स और लिंक्ड-टाइप मोनोकॉस सस्पेंशन दिया गया है, जो बेहतर स्टेबिलिटी देता है।

कीमतें (एक्स-शोरूम, दिल्ली)

  • R15M: ₹2,01,100
  • R15 V4: ₹1,84,770
  • R15S: ₹1,67,830

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...