
भारतीय टेक कंपनी Zoho ने हाल ही में अपना इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप Arattai लॉन्च किया है, जिसे भारत सरकार भी बढ़ावा दे रही है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और धर्मेंद्र प्रधान जैसे नेताओं ने लोगों से इस स्वेदेशी ऐप को अपनाने की अपील की है।
लेकिन कई यूजर्स की परेशानी यह है कि उनके सभी जरूरी चैट्स और कॉन्टैक्ट्स WhatsApp पर हैं, इसलिए वे Arattai पर शिफ्ट नहीं कर पा रहे। अगर आपको भी यह समस्या आ रही है तो आपके लिए खुशखबरी यह है कि Arattai पर WhatsApp चैट्स और डेटा ट्रांसफर करने का फीचर पहले से मौजूद है जिसका इस्तेमाल कर लोग आसानी से Arattai पर स्विच कर सकते हैं। चलिए जानते हैं यह कैसे किया जा सकता है।
WhatsApp चैट्स को Arattai ऐप पर ऐसे करें ट्रांसफर
नोट: सभी WhatsApp चैट्स एक साथ Arattai पर ट्रांसफर करना अभी संभव नहीं है।
अपना WhatsApp अकाउंट डिलीट करना चाहते हैं तो ऐसे कर सकते हैं?
Arattai ऐप पर शिफ्ट होने के बाद अगर आपको अपना WhatsApp अकाउंट डिलीट करना है तो उससे पहले आप अपने चैट और मीडिया का बैकअप ले लें। अकाउंट डिलिट करने के लिए WhatsApp सेटिंग्स → Account → Delete Account पर क्लिक करें और अपना नंबर डालें और आगे का प्रोसेस फॉलो करें।




