The Wealth Company Small Cap Fund का NFO आज से खुला! अच्छी स्मॉल-कैप कंपनियों में निवेश करने का शानदार ऑप्शन

AhmadJunaidBlogMarch 6, 2026358 Views


NFO Alert: द वेल्थ कंपनी म्यूचुअल फंड (The Wealth Company Mutual Fund) ने हाल ही में अपना Small Cap Fund लॉन्च किया है जिसका न्यू फंड ऑफर (NFO) 5 मार्च से खुल गया है। 

यह एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है जो मुख्य रूप से स्मॉल-कैप कंपनियों में निवेश करेगी और इसका उद्देश्य उभरते हुए बिजनेस को शुरुआती चरण में पहचानना है। इस NFO को निवेशक 5 मार्च 2026 से शुरू होकर 18 मार्च 2026 तक सब्सक्राइब कर सकेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

स्मॉल-कैप कंपनियों पर फोकस

The Wealth Company Small Cap Fund का बेंचमार्क NIFTY SmallCap 250 TRI रखा गया है। स्कीम में कुल नेट एसेट का कम से कम 65 प्रतिशत हिस्सा स्मॉल-कैप शेयरों में निवेश किया जाएगा।

फंड का रिस्क-ओ-मीटर ‘Very High’ कैटेगरी में रखा गया है। इस स्कीम को इक्विटी सीआईओ अपरना शंकर मैनेज करेंगी, जिन्हें इक्विटी निवेश में 30 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वह पहले SBI Mutual Fund और UTI Mutual Fund के साथ काम कर चुकी हैं।

कंपनी का कहना है कि यह फंड पारंपरिक स्मॉल-कैप रणनीति से आगे जाकर निवेश से पहले गहन जांच प्रक्रिया अपनाएगा। इसके तहत प्रमोटर की क्वालिटी, कॉरपोरेट गवर्नेंस और उत्तराधिकार योजना का वैल्यूएशन किया जाएगा। इसके अलावा फोरेंसिक और लीगल ड्यू डिलिजेंस के जरिए संभावित जोखिमों की पहचान करने की कोशिश की जाएगी।

फंड हाउस का दावा है कि वह अपने प्रोप्राइटरी स्कोरिंग मॉडल का इस्तेमाल करेगा, जिसमें कंपनी के फंडामेंटल्स, ग्रोथ संकेतकों, अर्निंग मोमेंटम और वोलैटिलिटी जैसे कारकों का विश्लेषण किया जाएगा।

लंबी अवधि के निवेश पर जोर

The Wealth Company Mutual Fund की फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर मधु लुनावत ने कहा कि स्मॉल-कैप निवेश का मतलब है आज की उभरती कंपनियों में कल के लीडर्स तलाशना। हम पब्लिक मार्केट में भी वही गहराई लाना चाहते हैं जो आमतौर पर प्राइवेट इक्विटी निवेश में दिखती है।

उन्होंने कहा कि फंड का लक्ष्य मजबूत गवर्नेंस मानकों के साथ एक ऐसा पोर्टफोलियो बनाना है जो समय के साथ निवेशकों की पूंजी को कंपाउंड कर सके।

इक्विटी सीआईओ अपरना शंकर ने कहा कि हमारा निवेश दृष्टिकोण कन्विक्शन और सावधानी दोनों का मिश्रण है। CHANGE जैसे फ्रेमवर्क और मल्टी-लेयर निवेश प्रक्रिया के जरिए हम दीर्घकालिक अवसरों में भागीदारी के साथ जोखिम प्रबंधन पर भी जोर देते हैं।

डिस्ट्रीब्यूटर नेटवर्क पर भी जोर

कंपनी के चीफ स्ट्रेटजी ऑफिसर देबाशीष मोहंती ने कहा कि यह फंड मजबूत रिसर्च और अनुशासित पोर्टफोलियो निर्माण पर आधारित है, ताकि निवेशक भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था में भागीदारी कर सकें।

The Wealth Company Mutual Fund का डिस्ट्रीब्यूटर नेटवर्क 110 से अधिक शहरों और 450 से ज्यादा फ्रेंचाइजी पार्टनर्स तक फैला हुआ है। कंपनी का कहना है कि वह ट्रेनिंग, डिजिटल ऑनबोर्डिंग और आसान प्रक्रियाओं के जरिए डिस्ट्रीब्यूटर्स को मजबूत बनाने पर भी निवेश जारी रखेगी।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...