
Jio IPO: ब्रोकरेज हाउस जेएम फाइनेंशियल (JM Financial) ने भारती एयरटेल पर अपनी पॉजिटिव राय दोहराई है। फर्म का अनुमान है कि भारत के टेलीकॉम सेक्टर में एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर (ARPU) अगले तीन से पांच साल में 13% CAGR की दर से बढ़ेगा।
इसका कारण नियमित टैरिफ बढ़ोतरी और प्रीमियम प्लानिंग रणनीतियां है। ब्रोकरेज ने आगे यह भी कहा कि जियो के संभावित IPO (1HCY26) से टैरिफ हाइक को लेकर और स्पष्टता मिलेगी।
जियो IPO और टैरिफ रणनीति
JM Financial का आकलन है कि नवंबर-दिसंबर 2025 में लगभग 15% टैरिफ हाइक होगी, जो आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी। ब्रोकरेज ने कहा कि सरकार का उद्देश्य ‘3+1 प्लेयर स्ट्रक्चर’ बनाए रखना है और जियो के 5G निवेश को जायज ठहराने के लिए टैरिफ बढ़ाना जरूरी है।
एयरटेल की ग्रोथ आउटलुक
JM ने कहा कि टेलीकॉम इंडस्ट्री का ‘पेव-एज-यू-यूज’ मॉडल इस ट्रेंड को और मजबूत करेगा, जहां ज्यादा डेटा इस्तेमाल करने वाले ग्राहक अधिक रेवेन्यू देंगे।
जियो फिलहाल 5G FWA मार्केट में 78% हिस्सेदारी के साथ लीडर है, जिसे JioAirFiber की आक्रामक रोलआउट से बढ़ावा मिला है। एयरटेल भी इस सेगमेंट में मौजूद है, लेकिन छोटे हिस्से के साथ। दोनों कंपनियों के पास पहले से ही 42% 5G सब्सक्राइबर पेनिट्रेशन है, जो भविष्य की ग्रोथ का बड़ा अवसर दर्शाता है।
Share Price Target






