Ring metro: क्या है दिल्ली की नई Ring Metro? जानिए दिल्ली मेट्रो में क्या बदला गया

AhmadJunaidBlogMarch 9, 2026360 Views


आपने कल से लेकर अब तक रिंग मेट्रो (Ring Metro) के बारे में तो सुन ही लिया होगा। हालांकि कई लोगों को यह समझ नहीं पा रहे हैं कि ये रिंग मेट्रो क्या है? आज हम आपको इस आर्टिकल में इसी के बारे में बताएंगे।

दरअसल बीते रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिंक लाइन के नए 12.3 किलोमीटर मजलिस पार्क-मौजपुर-बाबरपुर स्ट्रेच का उद्घाटन किया। इस नए स्ट्रीच के बाद अब पिंक लाइन पूरी एक सर्किल यानी की एक रिंग की तरह बन गई है। रिंग मेट्रो कोई मेट्रो का नया मॉडल या स्ट्रक्चर नहीं बल्कि मेट्रो का रूट है जो नए स्ट्रेच के बाद गोल हो गया है। 

सम्बंधित ख़बरें

पहले से अब क्या बदल गया – फोटो से समझिए

पहले पिंक मेट्रो लाइन मजलिस पार्क से शिव विहार के बीच चलती थी, लेकिन अब नए स्ट्रेच के खुलने के साथ Majlis Park और Jafrabad के बीच Burari, Jagatpur-Wazirabad, Soorghat, Sonia Vihar, Khajuri Khas, Bhajanpura, Yamuna Vihar and Maujpur-Babarpur का स्ट्रेच जोड़ा गया है जिससे अब पूरी पिंक लाइन गोल यानी रिंग के जैसी हो गई है। इसे ही पिंक मेट्रो कहा जा रहा है। इन नए स्टेशनों के जुड़ने से पिंक लाइन की लंबाई 71.56 किलोमीटर हो गई है।

दिल्ली मेट्रो की नई पिंक लाइन का मैप

मजलिस पार्क-मौजपुर-बाबरपुर वाले यह मेट्रो कॉरिडोर  रेड, ब्लू, ग्रीन, येलो,ऑरेंज,मैजेंटा और वायलेट लाइन से इंटरसेक्ट करता है। इसकी वजह से यात्रियों को अपने सफर के अनुसार मेट्रो लाइन बदलने में सुविधा मिलती है।

बने नए स्टेशन

इस कॉरिडोर पर कई नए स्टेशन बने हैं, जिनमें मजलिस पार्क, बुराड़ी, झारोदा माजरा, जगतपुर-वजीराबाद, सूरघाट, नानकसर-सोनिया विहार, खजूरी खास, भजनपुरा, यमुना विहार और मौजपुर-बाबरपुर शामिल हैं।

इसके साथ ही मजलिस पार्क-मौजपुर और बाबरपुर कॉरिडोर में यमुना नदी पर एक नया पुल भी बनाया गया है। इसके अलावा इस प्रोजेक्ट में एक नया डबल-डेकर वायाडक्ट भी शामिल है, जिस पर मेट्रो लाइन और सड़क फ्लाईओवर दोनों चलते हैं।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...