
Small Cap Stock: 1,227.71 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली स्मॉल कैप कंपनी, एमआईसी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (MIC Electronics Ltd) का शेयर आज रडार पर है। दरअसल हाल ही में कंपनी ने अपने शेयरधारकों को दो बड़ी जानकारी दी है जिसके बाद से स्टॉक आज फोकस में है।
फिलहाल खबर लिखे जानें तक शेयर सुबह 10:18 बजे तक बीएसई पर 0.84% या 0.43 रुपये गिरकर 50.94 रुपये पर ट्रेड कर रहा था तो वहीं एनएसई पर स्टॉक 0.18% या 0.09 रुपये गिरकर 51.06 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
कंपनी ने दी 2 बड़ी जानकारी
कंपनी ने अपने फाइलिंग में बताया कि MIC Electronics Limited की अतिरिक्त आम बैठक (Extra-Ordinary General Meeting – EGM) सोमवार, 1 दिसंबर 2025 को सुबह 11:45 बजे (IST) होगी जिसमें:
MIC Electronics Q2 FY26 Results
कंपनी ने सितंबर 2025 की तिमाही (Q2 FY26) में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस तिमाही में कंपनी की बिक्री ₹37.89 करोड़ रही, जो पिछले साल की इसी तिमाही (सितंबर 2024) में ₹27.46 करोड़ थी। यानी बिक्री में करीब 38% की बढ़ोतरी हुई है।
सितंबर 2025 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी की कुल इनकम ₹38.42 करोड़ रही, जो कि जून 2025 में ₹11.75 करोड़ थी। इसमें भी बड़ा इजाफा देखने को मिला। कंपनी ने इस तिमाही में ₹2.17 करोड़ का मुनाफा कमाया, जबकि पिछली तिमाही (जून 2025) में मुनाफा ₹1.67 करोड़ था।






