
Penny Stock: महज 12 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली स्मॉल कैप एनबीएफसी कंपनी, गोल्डन लीजेंड लीजिंग एंड फाइनेंस लिमिटेड (Golden Legand Leasing & finance Ltd) के शेयर में जारी गिरावट पर आज ब्रेक लगा है। स्टॉक आज करीब 5 प्रतिशत की तेजी देखने को मिल रही है।
सुबह 10:43 बजे तक स्टॉक बीएसई पर 4.66% या 0.36 रुपये चढ़कर 8.09 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
इससे पहले स्टॉक में सिर्फ गिरावट देखने को मिल रही थी। BSE Analytics के मुताबिक कंपनी का शेयर पिछले 1 हफ्ते में 21 प्रतिशत से अधिक, पिछले 1 महीने में 15 प्रतिशत से अधिक, पिछले 3 महीने में 33 प्रतिशत से अधिक और पिछले 6 महीने में करीब 36 प्रतिशत टूटा है।
एक बार मिला है बोनस शेयर
बीएसई पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक कंपनी ने साल 2012 में 1:1 के रेश्यो में बोनस शेयर जारी किया था।
कंपनी के बारे में
कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक यह कंपनी समाज के हर वर्ग के लोगों को बेहतर और भरोसेमंद वित्तीय सेवाएं देने का काम करती है। कंपनी ने बाताया कि वो अपने अनुभव और मजबूत सेवाओं के जरिए ग्राहकों को आसान और सुविधाजनक फाइनेंस सॉल्यूशंस देती है।
हाल ही में कंपनी के सीईओ ने दिया था इस्तीफा
बीते 23 मार्च को एक फाइलिंग में कंपनी ने बताया था कि मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और प्रमुख प्रबंधकीय कर्मी (KMP) जयंत रॉय ने निजी कारणों से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा 23 मार्च 2026 को कार्य दिवस समाप्त होने के बाद से प्रभावी हो गया है। रॉय ने स्पष्ट किया है कि उनके इस्तीफे के पीछे बताए गए कारणों के अलावा कोई अन्य महत्वपूर्ण वजह नहीं है। साथ ही, कंपनी के अनुसार ऐसा कोई अन्य कारण या परिस्थिति नहीं है, जिसका कंपनी के कामकाज पर कोई असर पड़े।






