Penny Stock: आज इस कंपनी ने दिया डिविडेंड का तोहफा, FII को भी पसंद ये स्टॉक

AhmadJunaidBlogAugust 22, 2025603 Views


भारत की बड़ी फूड ट्रेड कंपनी HMA Agro Industries Ltd (HMA Agro) ने अप्रैल-जून तिमाही (Q1FY26) के नतीजे के साथ डिविडेंड का एलान किया था। कंपनी ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 22 अगस्त 2025 तय किया था। इसका मतलब है कि आज कंपनी के शेयर एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी के शेयर आज लाल निशान पर है। खबर लिखते वक्त कंपनी के स्टॉक ₹31.45 प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहे थे।

सम्बंधित ख़बरें

कंपनी ने 0.30 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है।

चालू कारबोरी साल की पहली तिमाही में कंपनी की बिक्री में जोरदार 58% की बढ़ोतरी हुई और यह ₹1,122.60 करोड़ तक पहुंच गई। हालांकि, इसी दौरान कंपनी का मुनाफा 18% घटकर ₹0.60 करोड़ रह गया।

पूरे साल (FY25) की बात करें तो कंपनी की सेल्स 7% बढ़कर ₹5,133.02 करोड़ हो गई। लेकिन प्रॉफिट 13% घटकर ₹87.69 करोड़ रहा, जो FY24 में ₹100.58 करोड़ था।

HMA Agro ने हाल ही में मलेशिया की सरकारी संस्था PKPS के साथ साझेदारी की है। यह समझौता मलेशिया की प्रोटीन जरूरतें पूरी करने में मदद करेगा। कंपनी ने फिलीपींस में भी एंट्री की है, जिससे इसके एक्सपोर्ट मार्केट लगभग 50 देशों तक फैल गए हैं। कंपनी का लक्ष्य है कि वह जल्द ही 1 बिलियन डॉलर (₹8,300 करोड़) का रेवेन्यू पार कर ले।

इसके अलावा कंपनी को पंजाब नेशनल बैंक से ₹100 करोड़ का Export Packing Credit भी मंजूर हुआ है, जिससे उसका एक्सपोर्ट बिजनेस और मजबूत होगा।

जून 2025 में FIIs ने 75 लाख से ज्यादा शेयर खरीदे और अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 6.73% कर ली। वहीं DIIsने भी शेयर खरीदे और अपनी हिस्सेदारी 0.11% तक बढ़ाई।

कंपनी का मार्केट कैप ₹1,500 करोड़ से ज्यादा है। स्टॉक इस समय अपने 52-सप्ताह के लो (₹27.54) से करीब 16% ऊपर ट्रेड कर रहा है। बता दें कि कंपनी का ROE और ROCE दोनों 12% है।
 

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...