Paisalo Digital share price: ₹50 से कम वाले इस एनबीएफसी पेनी स्टॉक में 4% की तेजी! बुधवार को बाजार बंद होने के बाद दी थी ये बड़ी जानकारी

AhmadJunaidBlogSeptember 18, 2025404 Views


Paisalo Digital share price: स्मॉल कैप एनबीएफसी स्टॉक पैसालो डिजिटल लिमिटेड (Paisalo Digital Ltd) के शेयरों में आज करीब 4% की तेजी देखने को मिल रही है। यह तेजी कंपनी द्वारा बीते बुधवार को बाजार बंद होने के बाद दी गई एक बड़ी जानकारी के बाद आई है।

सम्बंधित ख़बरें

दरअसल कंपनी ने अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि बीते 17 सितंबर को Paisalo Digital Limited के बोर्ड की FCCB कमेटी ने 4000 फॉरेंन करेंसी कन्वर्टिबल बॉन्ड्स (FCCBs) के कन्वर्जन के तहत 1 रुपये के फेस वैल्यू वाले 74,03,585 इक्विटी शेयर अलॉट करने की मंजूरी दी है। 

इस शेयर अलॉटमेंट के बाद कंपनी की पूरी तरह से चुकता इक्विटी कैपिटल बढ़कर ₹90,95,21,874  हो गई है, जो अब 90,95,21,874 इक्विटी शेयर में बंटी हुई है। पहले यह ₹90,21,18,289 थी, जिसमें 90,21,18,289 इक्विटी शेयर थे।

4 प्रतिशत उछला स्टॉक

खबर लिखे जानें तक सुबह 11:06 बजे तक कंपनी का शेयर बीएसई और एनएसई पर 3.38% या 1.33 रुपये की तेजी के साथ 40.68 रुपये पर कारोबार कर रहा था। कंपनी का शेयर आज बीएसई पर 39.71 रुपये पर ट्रेडिंग के लिए खुला था और अब तक इसने 41.32 रुपये के अपने इंट्राडे हाई को टच कर लिया है।

Paisalo Digital के बारे में

कंपनी का फोकस छोटे और जरूरतमंद तबकों को आसानी से मिलने वाले इनकम जनरेटिंग लोन देने पर है। यह काम कंपनी देश के 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैले 3,997 टचपॉइंट्स के नेटवर्क के जरिए करती है। इसका मकसद टेक्नोलॉजी और भरोसे के साथ एक ऐसा फाइनेंशियल साथी बनना है, जो ग्राहक की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर सटीक और असरदार समाधान दे सके, साथ ही नियामक नियमों का भी पूरी तरह पालन करे।

जून 2025 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी की कुल आमदनी 218.7 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल के मुकाबले 17% ज्यादा है। इस दौरान कंपनी के ग्राहक भी तेजी से बढ़े और 15 लाख नए ग्राहक जुड़ने के साथ कुल ग्राहक संख्या 1.1 करोड़ के पार पहुंच गई।

इसके साथ ही, कंपनी की AUM (Assets Under Management) 14% बढ़कर 5,230.2 करोड़ रुपये हो गई और लोन डिस्ट्रीब्यूशन 16% बढ़कर 758.1 करोड़ रुपये हो गया।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Previous Post

Next Post

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...