OTT Releases This Week: Kohrra Season 2, The Conjuring: Last Rites सहित ये फिल्में और वेब सीरीज हुई रिलीज – चेक करें लिस्ट

AhmadJunaidBlogFebruary 14, 2026364 Views


OTT Releases This Week: इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर मनोरंजन का जबरदस्त धमाका होने जा रहा है। अगर आप भी वीकेंड पर घर बैठकर अच्छी फिल्में और सीरीज देखने के शौकीन हैं, तो यह रिपोर्ट आपके लिए ही है। नेटफ्लिक्स से लेकर जियोहॉटस्टार तक, इस बार थ्रिलर, ड्रामा और हॉरर तक हर दर्शकों के लिए इस बार कुछ न कुछ है। चलिए जानते हैं इस हफ्ते कौन-कौन सी फिल्में रिलीज हुई हैं।

Kohrra Season 2 (Netflix)

नेटफ्लिक्स पर कोहरा सीजन 2 आ चुकी है। सुदीप शर्मा और उनकी टीम द्वारा तैयार इस क्राइम थ्रिलर में मोना सिंह, बरुण सोबती और रणविजय सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं।

इस बार कहानी दललेरपुरा नामक शहर में एक एनआरआई की हत्या के इर्द-गिर्द घूमती है। एक नवविवाहित पुलिस अधिकारी इस पेचीदा मामले की जांच की जिम्मेदारी संभालता है। सीरीज की शुरुआत से ही सस्पेंस काफी गहरा है, जो दर्शकों को अंत तक सोचने पर मजबूर कर देता है।

The Conjuring: Last Rites (JioHotstar)

हॉरर फिल्मों के दीवानों के लिए जियोहॉटस्टार पर द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स रिलीज हो गई है। माइकल चाव्स के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 1986 में पेंसिल्वेनिया के स्मर्ल परिवार के साथ घटी डरावनी घटनाओं पर आधारित है।

पैट्रिक विल्सन और वेरा फार्मिगा की मशहूर जोड़ी इस बार चार प्रेतवाधित शक्तियों और एक पुराने आईने के रहस्य से मुकाबला करती दिखेगी। यह फिल्म न केवल डराती है, बल्कि किरदारों के अतीत के गहरे राज भी खोलती है।

Amar Vishwas (Amazon MX Player)

अमेज़न एमएक्स प्लेयर पर अमर विश्वास एक कानूनी लड़ाई की कहानी लेकर आया है। इसमें मुख्य भूमिका में अभिनेता राजीव खंडेलवाल हैं जो मुंबई के एक ऐसे वकील बने हैं, जो दबे-कुचले लोगों की आवाज उठाते हैं।

कहानी तब दिलचस्प मोड़ लेती है जब शहर के एक रसूखदार बिजनेसमैन की हत्या हो जाती है। न्याय की इस तलाश में राजीव खंडेलवाल का सामना कई कड़वे सच और झूठ के जाल से होता है। आमिर अली और बरखा बिष्ट के अभिनय ने इस कोर्टरूम ड्रामा को और भी प्रभावशाली बना दिया है।

Bandwaale (Amazon Prime Video)

संगीत और जज्बात से भरी कहानी देखनी है, तो अमेजन प्राइम वीडियो पर बैंडवाले एक बेहतरीन ऑप्शन है। अक्षत वर्मा और अंकुर तिवारी के निर्देशन में बनी यह सीरीज रतलाम की एक युवा कवयित्री के बारे में है, जो गुमनाम रहकर इंटरनेट पर अपनी रचनाएं शेयर करती है। 

Baby Girl (Sony Liv)

सोनी लिव पर रिलीज हुई फिल्म बेबी गर्ल एक इमोशनल थ्रिलर है। केरल के तिरुवनंतपुरम की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म में निव्विन पॉली ने एक अस्पताल कर्मचारी का किरदार निभाया है। क्रिसमस की रात एक तीन दिन का बच्चा अस्पताल से चोरी हो जाता है और ड्यूटी पर देर से पहुंचने के कारण शक की सुई सीधा उस कर्मचारी पर आकर रुक जाती है। 

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...