Nitish Kumar: नीतीश कुमार ने जताई राज्यसभा जाने की इच्छा, बिहार के अगले मुख्यमंत्री पर चर्चा तेज

AhmadJunaidBlogMarch 5, 2026358 Views


Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की एक एक्स (X) पोस्ट ने बिहार की जनता समेत सभी को चौंका दिया है। अपनी एक्स पोस्ट में उन्होंने राज्यसभा जाने की अपनी इच्छा व्यक्त की है, जिसको लेकर अब सियासत की गलियों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। अपने 11 लाइन के इस पोस्ट में उन्होंने अपने राजनीतिक सफर के साथ-साथ संसद के दो सदनों में सांसद बनने और खुद को राज्यसभा सांसद चुने जाने की इच्छा व्यक्त की है।

अपने पोस्ट में नीतीश कुमार ने अपने अब तक के सियासी सफर के बारे में बात की। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा कि संसदीय जीवन शुरू होने से ही उनके मन में एक इच्छा थी कि वह बिहार के विधानसभा मंडल के दोनों सदनों के साथ-साथ संसद के दोनों सदनों के भी सदस्य बनें। नीतीश कुमार इससे पहले लोकसभा के सांसद रह चुके हैं। इसी क्रम में अब उन्होंने राज्यसभा तक पहुंचने की अपनी इच्छा को सबके सामने रख दिया है।

पोस्ट में नीतीश कुमार ने क्या कहा?

अपने X पोस्ट में नीतीश कुमार ने बिहार के लोगों के प्यार और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने अपने दो दशक के राजनीतिक सफर का श्रेय लोगों के प्यार और समर्थन को दिया।

अपने पोस्ट मे उन्होंने  राज्यसभा जाने की अपनी इच्छा को सबके सामने रखा है। बिहार में बनने वाली नई सरकार को अपना मार्गदर्शन देने और साथ ही बिहार के विकास में अपना पूरा सहयोग देने जैसी बातें भी नीतीश कुमार ने अपने एक्स पोस्ट के जरिए कही हैं।

बिहार के अगले मुख्यमंत्री पर चर्चा तेज

नीतीश कुमार के एक्स पोस्ट ने सभी का ध्यान बिहार की राजनीति की तरफ खींच लिया है। उनके राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इस पर सभी की नजर होगी।

राज्यसभा का चुनाव 16 मार्च को होने वाला है, सूत्रों के अनुसार तब तक नीतीश कुमार  मुख्यमंत्री के पद पर रहेंगे और अगर वो राज्यसभा के संसद के रूप मे चुने जाते है तो यह उनके राजनीतिक कैरियर मैं एक और उपलब्धि जोड़ देगा। 

बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी का भी काफी दबदबा है। 2025 में हुए चुनावों में भाजपा ने 89 सीटें जीती थीं, वहीं जेडीयू ने 85। हालांकि दोनों पार्टियों ने यह चुनाव गठबंधन में लड़ा था। ऐसे में भाजपा के बढ़ते दबदबे को देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री भाजपा से हो सकता है।



0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...