NECC Q1 Result: मुनाफा ₹178 लाख, पिछले साल से घटा लेकिन तिमाही पर मामूली बढ़त

AhmadJunaidBlogAugust 10, 2025372 Views


नॉर्थ ईस्टर्न कैरिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (North Eastern Carrying Corporation Limited – NECC) ने 30 जून 2025 को खत्म हुई पहली तिमाही (Q1 FY26) के नतीजे जारी कर दिए हैं।

तिमाही नतीजे आने के बाद कंपनी के शेयर में 1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। दोपहर 1.30 बजे कंपनी के शेयर 1.66 फीसदी की गिरावट के साथ ₹22.52 प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहा था।

सम्बंधित ख़बरें

कैसी है कंपनी की फाइनेंशियल परफॉर्मेंस?

कंपनी ने इस तिमाही में ₹178.03 लाख का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो पिछली तिमाही के ₹176.01 लाख से मामूली ज्यादा है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा ₹367.41 लाख था।

कंपनी की रेवेन्यू फ्रॉम ऑपरेशंस ₹6,809.71 लाख रही, जबकि अन्य आय ₹263.33 लाख रही। इस तरह कुल आय ₹6,924.83 लाख दर्ज हुई। पिछले साल की इसी अवधि में यह ₹7,800.17 लाख थी।

इस तिमाही में ऑपरेटिंग कॉस्ट ₹5,656.85 लाख रही। कर्मचारियों पर खर्च ₹422.91 लाख और फाइनेंस कॉस्ट ₹245.18 लाख रही। कुल खर्च ₹6,684.54 लाख रहा, जिसके बाद कंपनी का टैक्स से पहले मुनाफा (PBT) ₹240.29 लाख रहा।

कंपनी ने इस तिमाही में ₹57 लाख का कर चुकाया, साथ ही ₹5.26 लाख डिफर्ड टैक्स के रूप में जोड़ा गया। टैक्स कटने के बाद नेट प्रॉफिट ₹178.03 लाख रहा।

कंपनी की अन्य समग्र आय (Other Comprehensive Income) ₹3.61 लाख रही। इस तरह कुल टोटल कॉम्प्रिहेंसिव इनकम ₹181.64 लाख रही, जो पिछली तिमाही के ₹173.99 लाख से बेहतर है।

कंपनी की अर्निंग्स पर शेयर (EPS) इस तिमाही में ₹0.18 रही, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹0.38 थी।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...