
Mutual Fund SIP: भारतीय निवेशक इक्विटी मार्केट में निवेश के लिए SIP (Systematic Investment Plan) को सबसे पसंदीदा तरीका मानते हैं। लेकिन अक्सर ये सवाल उठते हैं कि आखिर SIP की सबसे सही तारीख कौन सी है, किस फ्रीक्वेंसी में निवेश करना बेहतर है जैसे- डेली, वीकली या मंथली और किस फंड कैटेगरी से सबसे अच्छे रिटर्न मिल सकते हैं?
इन सवालों का जवाब WhiteOak Capital Mutual Fund की एक ताजा रिपोर्ट में मिला है, जिसमें 28 साल से ज्यादा के बाजार आंकड़ों का विश्लेषण किया गया है। रिपोर्ट का साफ कहना है कि SIP की तारीख या फ्रीक्वेंसी को लेकर ज्यादा माथापच्ची करने का कोई फायदा नहीं, लंबे समय में इससे रिटर्न पर खास फर्क नहीं पड़ता।
SIP में तारीख की कोई खास भूमिका नहीं
रिपोर्ट में अगस्त 1996 से अगस्त 2025 तक के आंकड़ों के आधार पर SIP में तारीख का असर परखा गया। नतीजा यह निकला कि महीने की किस तारीख को SIP करते हैं, इससे रिटर्न पर कोई बड़ा फर्क नहीं पड़ता अगर निवेश का समय लंबा हो।
इसलिए रिपोर्ट की सलाह है कि SIP उसी दिन रखें जिस दिन सैलरी अकाउंट में आती है। इससे निवेश की आदत बनी रहती है और मिस करने की संभावना भी कम हो जाती है। यानी तारीख से ज्यादा जरूरी है नियमित निवेश और अनुशासन।
डेली, वीकली या मंथली- कौन सी SIP फ्रीक्वेंसी बेहतर?
WhiteOak की रिपोर्ट में SIP की फ्रीक्वेंसी यानी रोजाना, हर हफ्ते या हर महीने निवेश का भी विश्लेषण किया गया। नतीजा यह रहा कि लंबी अवधि में सभी फ्रीक्वेंसी के रिटर्न लगभग बराबर ही होते हैं।
इसलिए रिपोर्ट के मुताबिक निवेश की लंबी अवधि और निरंतरता फ्रीक्वेंसी से कहीं ज्यादा अहम है।
कौन सा फंड सेगमेंट सबसे अच्छा?
रिपोर्ट के मुताबिक, Mid-cap फंड्स ने SIP निवेशकों को सबसे बेहतर रिटर्न दिए हैं।
इसलिए अगर आप लंबी अवधि के लिए SIP कर रहे हैं, तो मिड-कैप फंड्स बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं, हालांकि इसमें रिस्क थोड़ा ज्यादा होता है।
निवेश की अवधि बढ़ाने से घटता है जोखिम
रिपोर्ट बताती है कि 3 साल से लेकर 15 साल तक की SIP अवधि के आंकड़ों को स्टडी करने पर साफ हुआ कि जितनी लंबी अवधि होगी, उतनी कम अस्थिरता और उतना बेहतर मौका मिलेगा।
SIP सफलता का असली मंत्र
रिपोर्ट का मुख्य संदेश यह है कि SIP में सफल होने के लिए जरूरी है कि इसे जल्दी शुरू किया जाए, नियमित निवेश किया जाए और लंबी अवधि तक निवेश में टिके रहा जाए।






