Multibagger Penny Stock: छह महीने में 300% का रिटर्न! अब अधिग्रहण पर दी बड़ी जानकारी – शेयर प्राइस ₹50 से कम

AhmadJunaidBlogOctober 25, 2025366 Views


Multibagger Penny Stock: रेस्टोरेंट सेक्टर की स्मॉल कैप कंपनी स्पाइस लाउंज फूड वर्क्स लिमिटेड (Spice Lounge Food Works Ltd) का शेयर आज बीएसई पर सपाट बंद हुआ है लेकिन इस शेयर ने निवेशकों का पैसा सिर्फ 3 महीने में ही चार गुना कर मालामाल कर दिया है। 

बीएसई पर शेयर आज 0.16% या 0.07 रुपये चढ़कर 44.07 रुपये पर बंद हुआ। 3,072.22 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली इस कंपनी ने बीते गुरुवार 23 अक्टूबर को एक एक्सचेंज फाइलिंग में बड़ी जानकारी दी है।

सम्बंधित ख़बरें

अधिग्रहण को लेकर दिया ये अपडेट

कंपनी ने बताया कि 23 अक्टूबर की मीटिंग में किसी कंपनी के अधिग्रहण को लेकर होने वाली चर्चा बोर्ड मेंबर्स ने अगली मीटिंग तक के लिए टाल दी है। अगली मीटिंग 28 अक्टूबर 2025 को होगी। 

निवेशकों को मिला छप्परफाड़ रिटर्न

BSE Analytics के मुताबिक पिछले 6 महीने में ही शेयर 322 प्रतिशत चढ़ा है तो वहीं साल 2025 में अब तक यानी YTD आधार पर शेयर 365 प्रतिशत चढ़ा है। 

 

सालाना आधार पर देखें तो शेयर पिछले 1 साल में 821 प्रतिशत से अधिक, पिछले 3 साल में 1115 प्रतिशत से अधिक और पिछले 5 साल मे 3703 प्रतिशत चढ़ा है। 

Spice Lounge Food Works के बारे में

कंपनी की शुरुआत 2019 में भारत में हुई थी। यह एक तेजी से बढ़ती हुई फूड और टेक कंपनी है, जिसकी मौजूदगी भारत, अमेरिका और कनाडा में है।

कंपनी के पास Buffalo Wild Wings, Wing Zone, eTouch और TekSoft जैसे अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स के लिए एक्सक्लूसिव फ्रेंचाइजी राइट्स हैं। इसके अलावा, कंपनी के अपने देसी ब्रांड्स Blaze Kebabs, Xora, Salud और Sunburn भी हैं।

कंपनी के वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी अपने क्वालिटी और इनोवेशन के जरिए तेजी से ग्लोबल स्तर पर विस्तार कर रही है।

Spice Lounge Food Works Financials

वित्त वर्ष 2024-25 (FY25) में Spice Lounge Food Works ने मजबूत वित्तीय प्रदर्शन किया है। कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू ₹105.27 करोड़ रहा, जबकि PAT ₹5.65 करोड़ रहा। 

स्टैंडअलोन आधार पर कंपनी ने ₹19 लाख का प्रॉफिट दर्ज किया, जो पिछले वर्ष के ₹5.15 लाख के नुकसान के मुकाबले एक पॉजिटिव बदलाव है।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...