Lockdown News: लोग कर रहे है देश में लॉकडाउन लगने की चर्चा! क्या सच में लगेगा Lockdown? सरकार का आया जवाब

AhmadJunaidBlogMarch 28, 2026361 Views


Lockdown News: मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच देश में फैल रही लॉकडाउन की अफवाहों पर सरकार ने साफ रुख अपनाया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) ने शुक्रवार को कहा कि कोविड जैसे राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की कोई योजना नहीं है और इस तरह की खबरें पूरी तरह झूठी हैं।

उन्होंने सोशल मीडिया X पर स्पष्ट शब्दों में लिखा कि लॉकडाउन की अफवाहें पूरी तरह गलत हैं। भारत सरकार के पास ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है। ऐसे समय में हमें शांत, जिम्मेदार और एकजुट रहना चाहिए।

मध्य पूर्व संकट से फैली थी घबराहट

दरअसल, मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बंद होने की खबरों के बाद देश के कई हिस्सों में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें और एलपीजी सिलेंडर की कमी की शिकायतें सामने आईं। इसी के चलते लोगों में लॉकडाउन जैसी आशंकाएं फैलने लगी थीं।

हालांकि, मंत्री पुरी ने भरोसा दिलाया कि देश की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है और सरकार हर जरूरी कदम उठा रही है ताकि ईंधन और जरूरी संसाधनों की उपलब्धता बनी रहे।

सरकार ने भरोसा दिलाया- सप्लाई नहीं रुकेगी

पुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार लगातार हालात पर नजर रख रही है और नागरिकों तक ऊर्जा और अन्य जरूरी सप्लाई बिना रुकावट पहुंचाने के लिए पूरी तैयारी है। उन्होंने कहा कि हम हर उभरती चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

तेल भंडार और वैकल्पिक सप्लाई पर फोकस

कुछ दिन पहले संसद में संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भी देशवासियों को भरोसा दिलाया था कि घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि सरकार कच्चे तेल और गैस की सप्लाई के लिए सभी संभावित स्रोतों से खरीद कर रही है।

मोदी ने यह भी जानकारी दी कि पिछले 11 वर्षों में भारत ने 53 लाख मीट्रिक टन का स्ट्रैटेजिक ऑयल रिजर्व तैयार किया है और आगे 65 लाख मीट्रिक टन अतिरिक्त भंडारण की योजना है।

अनिश्चितता के बीच संयम की अपील

सरकार ने साफ किया है कि वैश्विक संकट के बावजूद भारत ने हमेशा मजबूती दिखाई है और आगे भी इसी तरह हालात का सामना करेगा। फिलहाल सरकार का फोकस सप्लाई चेन को मजबूत रखने और अफवाहों पर रोक लगाने पर है।



0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Previous Post

Next Post

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...