
Immersion Rod buying guide: हिमाचल के पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू होते ही, मैदानी इलाकों में भी जल्द ही ठंड बढ़ने वाली है। सर्दियों में पानी गर्म करने के लिए ज्यादातर भारतीय घरों में इलेक्ट्रिक इमर्शन वॉटर हीटर रॉड (Immersion Rod) का इस्तेमाल किया जाता है। चूंकि बाजार में इसके ढेरों विकल्प मौजूद हैं, ऐसे में सरकारी एजेंसी कंज्यूमर अफेयर्स ने ग्राहकों को एक बड़ी सलाह दी है कि सेफ्टी के लिए इमर्शन रॉड पर ISI मार्क जरूरी चेक कर लें।
कंज्यूमर अफेयर्स ने अपने आधिकारिक ‘X’ अकाउंट @jagograhakjago के माध्यम से पोस्ट करके यह जानकारी दी है। उन्होंने साफ कहा है कि इलेक्ट्रिक इमर्शन रॉड खरीदने से पहले उस पर ISI मार्क जरूर देखें। यह मार्क प्रोडक्ट की क्वालिटी और सेफ्टी को सुनिश्चित करता है।
उपयोग के लिए जरूरी सेफ्टी टिप्स
इलेक्ट्रिक इमर्शन रॉड, जिसकी कीमत आमतौर पर ₹200 से ₹500 के बीच होती है, उपयोग में आसान होने के बावजूद काफी खतरनाक साबित हो सकती है। बिजली के झटके या अन्य हादसों से बचने के लिए इन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। इसके लिए:
ये गलतियां बिलकुल न करें






