
Gold-Silver Prices Today: मंगलवार 7 अप्रैल को सोने और चांदी की कीमतों में एक बार से गिरावट देखने को मिल रही है। आजतक के वेबसाइट के मुताबिक नई दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 270 रुपये गिरकर 1,50,800 रुपये प्रति 10 ग्राम है। हालांकि चांदी की कीमतों में कल के मुकाबले आज कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर है।
MCX पर क्या है रेट?
इसके अलावा अगर फ्यूचर ट्रेड की बात करें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दोपहर 1:08 बजे तक 5 जून के फ्यूचर ट्रेड वाला सोना 0.34% या 511 रुपये गिरकर 149470 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 5 मई के फ्यूचर ट्रेड वाली चांदी की कीमत इस वक्त 0.72% या 1679 रुपये गिरकर 231700 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आपके शहर में क्या है सोने और चांदी की कीमत?
आजतक के वेबसाइट के मुताबिक






