
Gold Silver Rates Today : सोना या चांदी खरीदने वालों को आज मामूली राहत मिलेगी। दरअसल ज्यादातर शहरों में आज गोल्ड और सिल्वर की रिटेल कीमतें आज गिरी हैं।
दिल्ली में 24 कैरेट वाला सोना प्रति 10 ग्राम मात्र 20 रुपये कम हुआ है और चांदी का भाव प्रति किलोग्राम सिर्फ 100 रुपये गिरा है।
अगर वायदा कारोबार की बात करें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दोपहर 12:29 बजे तक सोने का 3 अक्टूबर 2025 का फ्यूचर ट्रेड 0.40% या 436 रुपये टूटकर 109417 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
वहीं 5 दिसंबर वाला चांदी का वायदा कारोबार आज 1% या 1268 रुपये चढ़कर 128206 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रहा था।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक आज 24 कैरेट 1 ग्राम सोने की कीमत 10984 रुपये है तो वहीं 22 कैरेट 1 ग्राम सोने का भाव 10061 रुपये है।
आपके शहर में क्या है सोने और चांदी का आज ताजा भाव?
आजतक के वेबसाइट के मुताबिक:






