
Gold Silver Rates Today : लगातार महंगे हो रहे है गोल्ड और सिल्वर की कीमतों पर आज ब्रेक लगा है। सोना और चांदी दोनों के ही रिटेल कीमतें आज गिरी हैं। दिल्ली में 24 कैरेट वाले सोने का रिटेल भाव आज 1380 रुपये प्रति 10 ग्राम कम हुआ है। वहीं चांदी की कीमत में 1200 रुपये प्रति किलोग्राम टूटा है।
अगर वायदा कारोबार की बात करें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दोपहर 12:21 बजे तक सोने का 5 अगस्त 2025 का फ्यूचर ट्रेड 0.25% या 250 रुपये टूटकर 98476 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
हालांकि चांदी के फ्यूचर ट्रेड में आज तेजी देखने को मिल रही है। 5 सितंबर वाला चांदी का फ्यूचर ट्रेड इस समय तक 0.23% या 267 रुपये चढ़कर 115400 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रहा था।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक आज 24 कैरेट 1 ग्राम सोने की कीमत 9874 रुपये है तो वहीं 22 कैरेट 1 ग्राम सोने का भाव 9044 रुपये है।
आपके शहर में क्या है सोने और चांदी का आज ताजा भाव?
आज तक की वेबसाइट के मुताबिक






