Gokaldas Exports Share Price: दो कारोबारी दिन में 40% उछला गोकलदास एक्सपोर्ट्स का शेयर! ब्रोकरेज अभी भी बुलिश – और इतना भागेगा स्टॉक

AhmadJunaidBlogFebruary 4, 2026361 Views


Gokaldas Exports Share Price: बुधवार को गोकलदास एक्सपोर्ट्स लिमिटेड (Gokaldas Exports Ltd) के शेयरों में लगातार दूसरे सत्र में जबरदस्त तेजी दिखी। बीएसई पर शेयर 19% तक उछलकर दिन के उच्च स्तर 825 रुपये तक पहुंच गया।

बीते दो कारोबारी सत्रों में स्टॉक करीब 40% चढ़ चुका है। इस तेजी के पीछे भारत-अमेरिका ट्रेड डील को बड़ा ट्रिगर माना जा रहा है, जिसके तहत भारतीय सामानों पर अमेरिकी टैरिफ 50% से घटकर 18% कर दिया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

ब्रोकरेज ICICI Direct के मुताबिक, अमेरिकी टैरिफ में बड़ी कटौती से Gokaldas Exports को साफ ‘फर्स्ट मूवर एडवांटेज’ मिलेगा। कंपनी की करीब 80% आय अमेरिका से आती है। ब्रोकरेज ने कहा कि भारत में बिजनेस स्केल-अप होने से FY26-28 के दौरान EBITDA मार्जिन में करीब 350 बेसिस प्वाइंट्स का सुधार हो सकता है।

Gokaldas Exports Share Price Target

ICICI Direct का मानना है कि अफ्रीका बिजनेस का नॉर्मलाइजेशन, यूरोप और यूके से बढ़ते ऑर्डर और अमेरिका में टैरिफ घटकर 18% होने से FY25-28 के दौरान कंपनी की आय 12% CAGR से बढ़ सकती है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखते हुए 930 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है, जो मौजूदा स्तर से करीब 13% की संभावित तेजी दिखाता है।

दबाव में थे Q3 नतीजे

स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, कंपनी ने Q3FY26 में 979 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू दर्ज किया, जो सालाना आधार पर लगभग स्थिर रहा। EBITDA 96 करोड़ रुपये रहा, जिसमें 18% की गिरावट आई। वहीं, प्रॉफिट आफ्टर टैक्स घटकर 15 करोड़ रुपये रह गया।

कंपनी ने अपनी इन्वेस्टर प्रेजेंटेशन में कहा कि Q3FY26 पहला पूरा क्वार्टर था, जिस पर भारत पर लगे 50% अमेरिकी टैरिफ और अफ्रीका से ड्यूटी-फ्री एक्सेस देने वाले AGOA के खत्म होने का पूरा असर पड़ा। इसके बावजूद भारत ऑपरेशंस ने 8% सालाना ग्रोथ दर्ज की।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...