Fridge Buying Guide: नया फ्रिज खरीदने से पहले ये बातें जरूर जान लें, वरना बढ़ सकता है बिजली बिल और हो सकती है स्टोरेज की परेशानी

AhmadJunaidBlogMarch 11, 2026363 Views


Fridge Buying Guide: देश में गर्मियां दस्तक दे चुकी हैं। गर्मी में भारतीय घरों में फ्रिज की डिमांड काफी बढ़ जाती है। आजकल के लेटेस्ट फ्रिज में आप ना सिर्फ ठंडा पानी बल्कि फल, सब्जियों, दूध को भी फ्रेश रख सकते हैं। 

बाजार में सिंगल डोर से लेकर चमचमाते साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर तक इतने विकल्प मौजूद हैं कि ग्राहकों के लिए सही चुनाव करना सिरदर्द बन जाता है। अक्सर लोग सिर्फ लुक देखकर फ्रिज घर ले आते हैं, लेकिन बाद में पता चलता है कि वह उनके परिवार की जरूरतों के हिसाब से छोटा है या फिर बिजली का बिल उम्मीद से कहीं ज्यादा आ रहा है। चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि नया फ्रिज लेते वक्त आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। 

सम्बंधित ख़बरें

परिवार के साइज और जरूरत का तालमेल

फ्रिज खरीदते समय सबसे बड़ी गलती कैपेसिटी के चुनाव में होती है। आजतक के रिपोर्ट के मुताबिक उपभोक्ता मामलों के जानकार और रिटेल एक्सपर्ट डॉ. मेहता बताते हैं कि गलत साइज का फ्रिज न केवल स्टोरेज की समस्या पैदा करता है, बल्कि बिजली की भी फिजूलखर्ची कराता है।

अगर आप अकेले रहते हैं या घर में सिर्फ दो सदस्य हैं, तो 180 से 220 लीटर का सिंगल डोर फ्रिज आपके लिए काफी है। मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए, जिनमें 3 से 4 सदस्य हैं, 240 से 350 लीटर का डबल डोर मॉडल सबसे लोकप्रिय और व्यावहारिक विकल्प है।

वहीं, 5 या उससे ज्यादा सदस्यों वाले बड़े परिवारों को कम से कम 400 लीटर या उससे अधिक क्षमता वाले साइड-बाय-साइड फ्रिज की ओर देखना चाहिए।

टेक्नोलॉजी और बिजली की बचत

आज के दौर में बिजली की बचत एक बड़ा मुद्दा है। तकनीक में हुए बदलावों पर बात करते हुए अप्लायंस इंजीनियर राजेश खन्ना कहते हैं कि ग्राहकों को हमेशा ‘इन्वर्टर कंप्रेसर’ वाले मॉडल को प्राथमिकता देनी चाहिए।

पारंपरिक कंप्रेसर के मुकाबले यह जरूरत के हिसाब से अपनी रफ्तार घटाता-बढ़ाता है, जिससे न केवल बिजली कम खर्च होती है बल्कि फ्रिज शोर भी कम करता है।

चूंकि फ्रिज साल के 365 दिन और 24 घंटे चलता है, इसलिए स्टार रेटिंग का महत्व बढ़ जाता है। 3-स्टार फ्रिज के मुकाबले 4 या 5-स्टार रेटिंग वाले फ्रिज लंबे समय में बिजली बिल के हजारों रुपये बचा सकते हैं।

कौन सा मॉडल किसके लिए बेहतर?

डिजाइन की बात करें तो सिंगल डोर फ्रिज उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो कम बजट में किफायती विकल्प ढूंढ रहे हैं। इसमें फ्रीजर ऊपर की तरफ होता है और यह जगह भी कम घेरता है।

दूसरी ओर, डबल डोर फ्रिज में फ्रॉस्ट-फ्री टेक्नोलॉजी मिलती है, जो बर्फ जमने की झंझट को खत्म कर देती है। अगर आपका बजट अच्छा है और आपको ज्यादा स्टोरेज के साथ-साथ वॉटर डिस्पेंसर या स्मार्ट फीचर्स चाहिए, तो साइड-बाय-साइड फ्रिज एक लग्जरी और सुविधाजनक अनुभव देता है। 

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...