Equity Mutual Fund vs Index Mutual Fund: बहुत कम लोगों को पता है दोनों के बीच का अंतर, आपके लिए कौन सा सही?

AhmadJunaidBlogJune 27, 2025359 Views


 

Equity Mutual Fund vs Index Mutual Fund: अगर आप म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं तो आपने इक्विटी म्यूचुअल फंड और इंडेक्स म्यूचुअल फंड के बारे में जरूर सुना होगा। एक नजर में ये दोनों एक जैसे लग सकते हैं लेकिन इन दोनों ही फंड में काफी अंतर है जिसके बारे में कम लोगों को ही पता है। 

सम्बंधित ख़बरें

दोनों ही फंड लॉन्ग टर्म में पैसा बनाने के लिए लोकप्रिय हैं, पर इनकी रणनीतियां, जोखिम और संभावित लाभ अलग-अलग हैं। चलिए जानते हैं इन दोनों स्कीम के बीच क्या अंतर है आपके लिए कौन सा सही है?

इक्विटी फंड क्या है?

इक्विटी म्यूचुअल फंड को एक्टिवली मैनेज्ड फंड भी कहा जाता है, जहां फंड मैनेजर रिसर्च और विश्लेषण के आधार पर स्टॉक्स का चयन करते हैं। इनका उद्देश्य मार्केट को आउटपरफॉर्म करना होता है। ऐसे निवेशक, जो हाई रिटर्न के लिए अधिक जोखिम लेने को तैयार हैं, इन्हें चुनते हैं। इस कैटेगरी में सेक्टर फंड, थीमैटिक फंड और डायवर्सिफाइड इक्विटी फंड्स आते हैं।

इंडेक्स फंड क्या है?

इंडेक्स फंड एक ऐसे म्यूचुअल फंड है जिसे किसी मार्केट इंडेक्स के प्रदर्शन को दोहराने के लिए डिजाइन किया जाता है। स्टॉक को सक्रिय रूप से चुनने के लिए फंड मैनेजरों पर निर्भर रहने के बजाय, इंडेक्स फंड को किसी मार्केट इंडेक्स, जैसे कि निफ्टी 50, निफ्टी मिडकैप 100 आदि को पैसिव रूप से ट्रैक करने के लिए डिजाइन किया गया है।

दोनों में अंतर

  1. प्रबंधन शैली: इक्विटी फंड एक्टिव होते हैं जबकि इंडेक्स फंड पैसिव होते हैं।
     
  2. विविधता: एक्टिव फंड में अधिक डायवर्सिफिकेशन संभव होता है; इंडेक्स फंड इंडेक्स तक सीमित रहते हैं।
     
  3. खर्च: इक्विटी फंड्स के फीस अधिक होते हैं; इंडेक्स फंड सस्ते होते हैं।
     
  4. जोखिम: दोनों में बाजार जोखिम है, पर इक्विटी फंड में फंड मैनेजर की गुणवत्ता का भी असर होता है।

किसके लिए कौन का फंड सही?

इंडेक्स फंड:

फायदे: कम खर्च, पारदर्शिता, लॉन्ग-टर्म स्थिर प्रदर्शन।

कमियां: सीमित रिटर्न की संभावना, स्टॉक चयन में निवेशक का नियंत्रण नहीं।

इक्विटी फंड:

फायदे: संभावित रूप से अधिक रिटर्न, प्रोफेशनल प्रबंधन।

कमियां: अधिक फीस, प्रदर्शन में अस्थिरता, एग्जिट लोड।

इंडेक्स फंड और इक्विटी फंड दोनों अपने-अपने निवेशकों की जरूरतों को पूरा करते हैं। जहां एक ओर इंडेक्स फंड स्थिरता और कम खर्च की पेशकश करता है, वहीं इक्विटी फंड उच्च रिटर्न की संभावना के साथ आता है। आप अपने जोखिम लेने की शक्ति के हिसाब से इन दोनों फंड में से किसी एक को चुन सकते हैं। 

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Follow
Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...