Defence Stocks: 6 महीने में डिफेंस स्टॉक्स का 3,12,000 करोड़ का बढ़ा मार्केट कैप; BEL, HAL और Solar Industries का रहा दबदबा

AhmadJunaidBlogJune 25, 2025360 Views


2025 का पहला आधा साल यानी 6 महीने में ग्लोबल जियो पॉलिटिकल तनावों से घिरा रहा- रूस-यूक्रेन युद्ध, भारत-पाक सीमा पर तनाव और अब ईरान-इजरायल संघर्ष। इन हालातों ने दुनियाभर में स्वदेशी रक्षा तकनीक की मांग को बढ़ाया है। भारत में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद इस घरेलू डिफेंस तकनीक ने और मजबूती पकड़ी, जिसका असर शेयर बाजार में साफ दिखा।

सम्बंधित ख़बरें

NSE India Defence इंडेक्स के 18 लिस्टेड डिफेंस शेयरों में 6 महीने में ₹3,12,052 करोड़ ($36.35 अरब) का मार्केट कैप बढ़ा है।

BEL, HAL और Solar Industries का दबदबा

इस तेजी में पिछले 6 महीने में सबसे ज्यादा भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ₹91,737 करोड़, Solar Industries ₹66,040 करोड़ और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ₹47,433 करोड़ का एमकैप बढ़ा है। वहीं मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स और भारत डायनामिक्स जैसे पीएसयू कंपनियों के मार्केट कैप में भी बढ़ोतरी हुई है। 

स्टॉक में तेजी

Garden Reach Shipbuilders & Engineers (GRSE) ने 97% की छलांग लगाकर सबसे तेज प्रदर्शन किया। इसके बाद Solar Industries (74.46%), BDL (64.91%), Paras Defence (63.54%) और BEL (42.82%) जैसे शेयरों ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिए। Cochin Shipyard और Astra Microwave ने 40% तक की बढ़त दर्ज की।

बजट और रणनीतिक जरूरतें

वित्त वर्ष 2026 के लिए रक्षा बजट ₹6.8 लाख करोड़ तय किया गया है, जो सालाना 6.3% की वृद्धि है। लेकिन InCred Equities का अनुमान है कि FY27 में यह बजट 10% बढ़कर ₹7.49 लाख करोड़ हो सकता है, खासकर भारत-चीन सीमा और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में बढ़ते खतरों को देखते हुए।

InCred का कहना है कि एयर डिफेंस और वायु सेना को सशक्त करने के लिए अत्याधुनिक तकनीक और स्वदेशी उत्पादन पर जोर जरूरी है। बढ़ा हुआ बजट आधुनिकरण और आत्मनिर्भरता को बल देगा।

ब्रोकरेज का भरोसा कायम

Jefferies और InCred जैसी प्रमुख निवेश संस्थाएं HAL, BEL और Data Patterns पर अभी भी अपना भरोसा बनाए हुए हैं। Green Portfolio के फाउंडर दिवम शर्मा के अनुसार दूसरी तिमाही से रक्षा कंपनियों के प्रदर्शन में और सुधार दिखेगा।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Follow
Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...