Debt free tips: जल्दी कर्ज चुकाना चाहते हैं? फॉलो करें ये 9 Steps

AhmadJunaidBlogAugust 11, 2025382 Views


Debt free tips: बहुत से लोग जल्द से जल्द कर्ज से मुक्ति पाना चाहते हैं। कर्ज भारी और तनावपूर्ण लग सकता है, जिससे जीवन का आनंद लेना या भविष्य के लिए बचत करना मुश्किल हो जाता है। लेकिन आज हम आपको कुछ आसान उपायों बताएंगे जिसकी मदद से आप अपने कर्ज को जल्दी चुका सकते हैं और आर्थिक आजादी पा सकते हैं। 

सम्बंधित ख़बरें

1. अपना कर्ज जानें

सबसे पहले सभी कर्ज की लिस्ट बनाएं जैसे बकाया राशि, ब्याज दर और मासिक किस्त। यह पूरी तस्वीर साफ करता है और बेहतर योजना बनाने में मदद करता है।

2. स्पष्ट लक्ष्य तय करें

तय करें कि आप कब तक कर्ज-मुक्त होना चाहते हैं जैसे- 1 साल, 2 साल या 5 साल में। स्पष्ट समयसीमा से फोकस बना रहेगा। 

3. न्यूनतम से अधिक भुगतान करें

सिर्फ न्यूनतम किस्त भरने से कर्ज सालों तक रहेगा। हर महीने ₹500-₹1,000 अधिक चुकाने से कर्ज जल्दी घटेगा।

4. एक कर्ज पर फोकस करें

कई कर्ज होने पर पहले सबसे छोटे या सबसे अधिक ब्याज वाले कर्ज को निपटाएं। एक कर्ज खत्म होते ही उसकी किस्त राशि अगले कर्ज में लगाएं।

5. अनावश्यक खर्च घटाएं

बाहर खाना, ऑनलाइन शॉपिंग, बेकार सब्सक्रिप्शन- ऐसे खर्च रोककर बची रकम कर्ज चुकाने में लगाएं क्योंकि हर रुपया मायने रखता है।

6. एडिशनल इनकम का सही उपयोग करें

बोनस, गिफ्ट या कोई पुरानी चीज बेचने से मिली रकम सीधे कर्ज में डालें। इससे बकाया जल्दी कम होता है।

7. नया कर्ज लेने से बचें

कर्ज-मुक्त होने तक नया लोन न लें, जब तक कि यह जरूरी न हो। नए कर्ज लेकर पुराना कर्ज चुकाना आपके लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है।

8. प्रोग्रेस को ट्रैक करें

फ्री ऐप्स से किस्तों और ड्यू डेट का ट्रैक करें। महीने-दर-महीने घटता कर्ज देखकर मोटिवेशन आएगा।

9. धैर्य और पॉजिटिविटी बनाए रखें

कर्ज-मुक्त होने में समय लगता है। थकान या निराशा के बावजूद लगे रहें और अपने मकसद को याद करें- चाहे वह मानसिक शांति हो, सुरक्षित भविष्य हो, या आर्थिक आजादी।

कर्ज़ चुकाने के लिए फाइनेंस के एक्सपर्ट बनने की जरूरत नहीं। छोटे-छोटे कदम, निरंतरता और समझदारी से आप जल्द कर्ज-मुक्त हो सकते हैं। 

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...